Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे की कलम से : उम्र कहती है अब संजीदा हुआ जाये.... मन कहता है कुछ और नादानियाँ कर लें....

Praveen Nishee Fri, Jul 18, 2025

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में रिटायरमेंट को लेकर एक बयान दिया था, जो बेहद सुर्खियों में है..।मोहन भागवत ने कहा था कि 75 साल की उम्र पूरी होने के बाद नेताओं को सत्ता से इस्तीफा दे देना चाहिए।पीएम मोदी इसी साल17 सितंबर को 75 साल पूरे करने वाले हैं।वहीं संघ प्रमुख मोहन भागवत मोदी के पहले 11 सितंबर को 75 साल के हो जाएंगे। वैसे संघ में 75 साल की उम्र की सीमा तो नहीं है पर यदि भागवत संघ प्रमुखपद से 75 के पहले हट जाते हैँ!ऐसे में मोदी के सामने क्या दबाव बनेगा..हालांकि मोदी,पीएम पद से हटेंगे ऐसी कोई संभावना नहीं है? सोशल मीडिया में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या पी एम मोदी रिटायरमेंट लेंगे?वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे भी लोग हैं जो नरेंद्र मोदी के बाद केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पीएम बनाने की मांग करने लगे हैं।दरअसल कर्नाटक की विधानसभा से कांग्रेस विधायक बेलूर गोपाल कृष्णा ने कहा है भागवत के 75 साल में रिटायरमेंट वाली बात के हिसाब से पी एम मोदी हटते हैं तो नितिन गडकरी को अगला पीएम बनाना चाहिए। बेलूरगोपाल कृष्णा ने कहा कि गडकरी को गरीबों की ज्यादा चिंता है।कांग्रेस विधायक बेलूर गोपालकृष्णा ने कहा कि भाजपा ने 75 साल होने के बाद बीएस येदियुरप्पा को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया था,भाजपा को संघ चीफ की इच्छा का सम्मान करना चाहिए, यही फॉर्मूला पीएम पद भी लागू करना चाहिए।गौरतलब है 2014 के लोस चुनाव में भाजपा में 75 साल से अधिक उम्र के नेताओं को रिटायर करने का ट्रेंड पहली बार पीएम बने नरेंद्र मोदी ने किया था, अपनी कैबिनेट में इससे कम उम्र के नेताओं को ही जगह दी थी। लालकृष्ण आडवाणी,मुरली मनोहर जोशी यशवंत सिन्हा, सुमित्रा महाजन को मार्ग दर्शक मंडल में शामिल किया था, 2016 में जब गुजरात की सीएम आनंदी बेन ने इस्तीफा दिया तब उनकी उम्र 75 साल थी। उ नजमा हेपतुल्लाह ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दिया, तब उम्र 76 साल थी। छ्ग सहित देश के वरिष्ठ सांसद रमेश बैस का लोस टिकट उम्र के नाम पर काटा था। कुछ अन्य दिग्गज नेता जो 90 की दहलीज पर हैं,राजनीति में लगातार सक्रिय बने हुए हैं।जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम, पूर्व केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला 87 साल के हैं, नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के प्रमुख हैं।साल 2022 में उन्हें विपक्ष की ओर से उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव दिया था उन्होंने मनाकर दिया था।अब्दुल्ला के अलावा राष्ट्र वादी कांग्रेस प्रमुख शरद पवार 84,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 82 साल भी 90 की दहलीज तक पहुंच गए हैं,पर अभी भी राजनीति में सक्रिय हैं और ताबड़तोड़ रैली, राज नीतिक बैठकों में शामिल होते रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की है यह

नई भाजपा...?

छग की यह नई भाजपा है, राज्यपाल रमन डेका और कलेक्टर कोरबा सोफे में बैठे हैं और छ्ग के वरिष्ठ भाजपा नेता,पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर खड़े हुये हैं।यह राज्यपाल के कोरबा प्रवास की तस्वीर है। कंवर 1977 में मप्र में संसदीय सचिव रहे,मप्र सहित छ्ग में कई विभागों के मंत्री रहे, छ्ग में गृहमंत्री भी रहे हैं, वैसे कोरबा कलेक्टर पर डी एमएफ घोटाले का आरोप लगाकर चर्चा में हैं।ननकी राम कंवर 84 साल के तो राज्यपाल रमन डेका 71 साल के हैं वहीं कलेक्टर अजीत बसंत तो 1987 में पैदा हुये थे,1977 में ज़ब ननकीराम संसदीय सचिव बने थे उसके 10 साल बाद कलेक्टर पैदा हुये..! बुजुर्गो के सम्मान की क्या यह नई परम्परा है...? वैसे मूलतः बिहार के रहने वाले अजीत बंसल कोरबा के जिलाधीश हैँ।2013 बैच के अफसर नारायणपुर, मुंगेली में कलेक्टरी कर चुके हैं।बात 23 अक्टूबर 2015 की है तब अजीत एसडीएम हुआ थे, मिथिला के अपने गांव अंधराठाथी से मधुबनी बस से जा रहे थे उसी बीच दरभंगा के पास उनका बैग आभूषण चोरी हो गया था। रिपोर्ट लिखने के बाद भी दरभंगा पुलिस ने सहयोग नहीं किया तो उन्होंने घटना के 3 महीने बाद एसएसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद वो सुर्खियों में आ गए थे।

सबसे अधिक सवाल

भाजपा विधायकों ने पूछे..

छ्ग विधानसभा में भाजपा की सरकार बनने के बाद सर्वाधिक सवाल भाजपा विधायकों ने पूछे हैं,अपनी पार्टी की सरकार घेरने में वरिष्ठ विधायक अजय चंद्रा कर, धर्मलाल कौशिक, धर्म जीत सिंह,भावना बोहरा, भोलाराम साहू सबसे आगे रहें तो अमर अग्रवाल, रेणुका सिंह ने एक भी सवाल नहीं पूछे हैं।अजय चंद्राकर भावना वोहरा, धर्मजीत सिंह भोलाराम साहू,धरमलाल कौशिक ने 196,बालेश्वर साहू195, पुन्नूलाल मोहले 192,अंबिका मरकाम 192,दलेश्वर साहू 192 सवाल पूछे.. वैसे एक बात जरूर है,अपनी ही सरकार के खिलाफ सबसे अधिक सवाल भाजपा सदस्यों ने ही पूछे हैँ।

एक घंटे का योग और

करीब 13 करोड़ खर्च...

भाजपा आरोप लगाती रही है कि भूपेश सरकार ने बोरे -बासी के सरकारी आयोजन में 4 घंटे में 8 करोड़ खर्च किये हैं वहीं अब भाजपा की सरकार 21 जून 24 को साइंस कॉलेज रायपुर में योग के 1 घंटे के कार्यक्रम में करीब 13 करोड़ खर्च किये हैं। कार्यक्रम में 11 करोड़ 32 लाख 5 हजार 498 ₹ खर्च किये हैं यहीं नहीं योग के बाद सवा 2 करोड़ की टीशर्ट बांटी गई तो पौने 2 करोड़ नास्ते पर खर्च किया गया...? एक बार फिर व्यापक एजेंसी चर्चा में है।

और अब बस.....

0प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार सुबह पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया है, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी को रिमांड भी दे दी है।

0भाजपा की छ्ग में सरकार बनने के बाद बिजली दरों में लगातार वृद्धि होती जा रही है।

0छ्ग विस में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने आपरेशन सिंदूर, सीजफायर और ट्रम्प का उल्लेख कर किस पर निशाना साधा है।

0बलौदाबाजार आदिवासी छात्रावास के लिए 52लाख रुपए में स्टील के 160 जग खरीदने के आरोपों ने सियासी माहौल गरमा दिया है।हालांकि विभाग ने बताया की यह प्रस्ताव था, जिसे रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें