Advertisment

17th August 2026

BREAKING NEWS

सौम्या ने शास्त्रीय गायन में हासिल किया प्रथम स्थान,अब देंगी राष्ट्रीय स्तर में प्रस्तुति

272 ओवरमैन पदों पर सीधी भर्ती से विभागीय कर्मचारियों की पदोन्नति प्रभावित होने का लगाया आरोप

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने सेवा भारती छात्रावास में किया वृक्षारोपण

मदर्स पंपकिन प्रीस्कूल की ड्रॉइंग प्रतियोगिता में 63 बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

: अक्सा राईस मिल बेलबहरा ब्लैक लिस्टेड

Admin Tue, Jun 25, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी । अक्सा राइस मिल बेलबहरा द्वारा कलेक्टर के समक्ष आवेदन दिया गया था कि धान उपार्जन केन्द्र कुवांरपुर में धान का स्टॉक उपलब्ध नहीं हैै। इस शिकायत की जांच हेतु 4 सदस्यीय दल का गठन किया गया था। जिसकी रिपोर्ट के अनुसार 04 मार्च 2024 की स्थिति में उक्त उपार्जन केन्द्र में 775 बोरी धान पाया गया, जबकि खरीदी रिपोर्ट अनुसार उपार्जन केन्द्र में 7511 बोरे धान उपलब्ध होना चाहिए था। इसके पश्चात् 17 मार्च 2024 को उपार्जन केन्द्र में धान भौतिक रूप से उपलब्ध नहीं था, जबकि ऑनलाईन खरीदी रिपोर्ट के अनुसार 3661 बोरी धान उपलब्ध होना चाहिए था। धान पर्याप्त उपलब्ध नहीं होने के बावजूद अक्सा राइस मिल द्वारा 04 मार्च 2024 से 17 मार्च 2024 के मध्य 1196.00 क्विंटल धान का उठाव ऑनलाइन दिखाया गया है। जो कि विश्वसनीय नहीं है। इसके संबंध में अक्सा राईस मिल बेलबहरा को 28 मार्च 2024 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया जिसका उत्तर इन्होंने 01 अप्रैल 2024 को प्रस्तुत किया। इनका उत्तर संतोषजनक नहीं पाये जाने के कारण छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 की कण्डिका 9 अंतर्गत शास्ति की कार्यवाही करते हुये इस राईस मिल का नाम काली सूची में दर्ज करने की अनुशंसा की गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें