Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: व्वोटर हेल्पलाइन एप्प में घर बैठे मोबाइल पर उपलब्ध हैं सारी सुविधा - डॉ आशुतोष चतुर्वेदी

Admin Mon, Nov 13, 2023

कोरिया 13 नवम्बर 2023/  प्रत्येक मतदाता को उसके हर समस्या का समाधान देने के उद्देश्य से वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप्प लांच किया गया है। इस एप्प के माध्यम से नए मतदाताओं के साथ ही सभी पुराने मतदाता भी भरपूर लाभ ले सकते हैं। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा पूरे देश में मतदाता की सहूलियत के लिए वोटर हेल्पलाइन नामक मोबाइल एप्प लांच किया गया है और इस एप्प को आसानी से प्रत्येक व्यक्ति अपने एंड्रॉयड या अन्य मोबाइल फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस एप्प के माध्यम से मतदाता अपने रजिस्ट्रेशन के अलावा मतदाता सूची में अपना नाम नम्बर और बूथ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही प्रत्येक मतदाता इस एप्प के माध्यम से अपने एपिक नम्बर के साथ अपने आधार कार्ड को लिंक कर सकते हैं। वोटर हेल्पलाइन एप्प में मतदाता को अपने नाम को हटाने के अलावा दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की भी आसान सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि वोटर हेल्पलाइन एप्प के माध्यम से मतदाता अपने क्षेत्र के सभी अभ्यर्थियों के बारे में विस्तार से जान सकते हैं और भारत निर्वाचन आयोग के समस्त दिशा निर्देश भी आसानी से पढ़ सकते हैं। उन्होंने सभी युवा मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन एप्प का इस्तेमाल करते हुए अपने पूरे परिवार को निर्वाचन में सहभागी बनने के लिए सहूलियत लेने का आवाहन किया है। यह एप्प किसी भी प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है और निर्वाचन में सहभागी होने की प्रक्रिया का आसानी से लाभ लिया जा सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें