Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के समस्त जिला,ब्लॉक में बिलासपुर एसपी पर कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री, गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सोपेंगे

Admin Mon, May 13, 2024

बिलासपुर। वरिष्ठ पत्रकार एवं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा के ऊपर बिलासपुर एसपी ने खबर को लेकर नोटिस जारी किया जिसका हम सभी विरोध प्रकट करते और प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा से मुलाक़ात करके विरोध दर्ज भी कराया जायेगा। बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार ने पुलिस के क्रिया क्लापों को लेकर एक खबर लगाई जिसमें मुख्य बिंदु बिलासपुर पुलिस के सिपाहियों के द्वारा आपस में मारपीट एवं शहर में नशे का कारोबार को लेकर एक खबर बनाई जबकि सिपाहियों की मारपीट की घटना प्रदेश के प्रमुख अखबारों ने भी छापा लेकिन बिलासपुर एसपी को वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द शर्मा की खबर से तकलीफ हो गईं और उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एक नोटिस भी कटवा दिया की आपके द्वारा जो खबर लगाई गईं उसका सोर्स (आधार )बताया जाये और उन प्रदेश के मुख्यअख़बार को कोई नोटिस नहीं दिया जिससे प्रतीत होता हैं की बिलासपुर एसपी जानबूझ कर वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द शर्मा को टारगेट कर रहें हैं जिसका अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ कड़े शब्दों में विरोध दर्ज करती हैं और इस बात को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा से संज्ञान लेने और कार्यावही करने की मांग करती हैं। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के समस्त जिला, ब्लाक अध्यक्ष मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री को कलेक्टर, एसडीएम के माध्यम से कार्यावही करने हेतु ज्ञापन सोपने का भी निर्णय लिया हैं यदि पत्रकार को न्याय नहीं मिला तो अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री की होंगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें