Advertisment

23rd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा अब 28 जनवरी 2024 को एवं ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2023

Admin Wed, Dec 20, 2023

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी/ कलेक्टर  नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने जिला शिक्षा अधिकारी, समस्त बीईओ, समस्त बीआरसी की गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल बैठक ली। उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 28 जनवरी 2024 को होने वाली है तथा इसकी ऑनलाइन आवेदन की तिथि 20 दिसंबर 2023 तक बढ़ाई जा रही है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा अब 28 जनवरी 2024 (रविवार) को आयोजित की जायेगी। सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में प्रवेश हेतु आनलाईन आवेदन, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाईट 'https://nta.ac.in' या 'https://exams.nta.ac.in/AISSEE पर 16 दिसम्बर 23 शाम 05:00 बजे तक आनलाईन भरे जा सकते थे। अभिभावकों को दस्तावेज अपलोड करने में हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आनलाईन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि में दिनांक 20 दिसम्बर 2023 तक वृद्धि किया गया है। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है, जिससे इच्छुक उम्मीदवार उक्त परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें