Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: आप सबको ईपीक कार्ड मिल चुके होगे, आप सभी 17.11.2023 को अनिवार्य रूप से मतदान करें-नरेन्द्र दुग्गा अभियान जारी

Admin Sat, Oct 28, 2023

आप सबको ईपीक कार्ड मिल चुके होगे, आप सभी 17.11.2023 को अनिवार्य रूप से मतदान करें-नरेन्द्र दुग्गा मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। जिला निर्वाचन अधिकारी एमसीबी कलेक्टर नरेन्द्र दुग्गा के संरक्षण एव मार्गदर्शनमें जिला स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई प्राचार्य शासकीस विवेकानन्द पी.जी महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ के संयोजन में एमसीबी जिला में सतत् स्वीप जनजगारूकता अभियान जारी है। इसी क्रम में आज हसदेव एरिया महाप्रबंधक कार्यालय में सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी, को प्रात कालीन प्राथर्ना के उपरान्त सारगर्भित मतदाता जागरूकता व्याख्यान देते हुए कलेक्टर नरेन्द्र दुग्गा द्वारा बताया गया कि आप सबको ईपीक कार्ड मिल चुके होगे, आप सभी 17.11.2023 को अनिवार्य रूप से मतदान करें। इस वर्ष निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से उपर के मतदाता ,बिमार वृद्ध, दिव्यांग मतदाता को मत दिलाने पोलिंग पार्टी उनके घर जाकर मतदान करायेगी उन्होने सभी लोगो से आग्रह किया कि हर व्यक्ति कम से कम 5 व्यक्ति को मतदान के लिए प्रेरित करें। इसके उपरान्त कलेक्टर  द्वारा मतदाता शपथ दिलाई। इस अवसर पर हसदेव एरिया महाप्रबंधक संजय मिश्रा, जिला स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. विश्नोई द्वारा जागरूकता उदबोधन दिया। एवं जनजगारूकता नारे लगाये। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में महाप्रबंधक (बचाव सेवाये) मनोज विश्नोई, भू राजस्व अधिकारी संजय सिन्हा, विभागाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, क्षेत्रिय प्रशिक्षण अधिकारी संजय पाण्डेय, सिक्योरिटी ऑफिसर मेजर कृपाल सिंह , फाहद अहमद, अमन नामदेव कार्मिक प्रबंधक, अन्य अधिकारी गढ एवं स्टॉफ ने मतदान करने का संकल्प लिया। हसदेव एरिया महाप्रबंधक संजय मिश्रा द्वारा प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें