Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का हो शत-प्रतिशत एंट्री - कलेक्टर श्री ध्रुव

Admin Fri, Apr 21, 2023

मनेन्द्रगढ़ । एमसीबी /कलेक्टर  पीएस ध्रुव की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनपद सभाकक्ष में पीपीईएस सॉफ़्टवेयर में डाटाबेस एण्ट्री करने के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित की गई। प्रशिक्षण में विधानसभा आम निर्वाचन के लिए मास्टर ट्रेनर के द्वारा पीपीईएस सॉफ़्टवेयर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों का डेटाबेस तैयार करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर श्री ध्रुव ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव २०२३ के मद्देनज़र ज़िले के अन्तर्गत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की ऑनलाइन एंट्री पीपीईएस सॉफ़्टवेयर में दर्ज किया जा रहा है। चूँकि चुनाव संपन्न कराने में अधिकारियों कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। अतः शासन के दिये निर्देशानुसार सभी विभाग प्रमुख अपने तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की एंट्री अनिवार्य रूप से पोर्टल में करें। उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर  प्रवीण भगत ने जानकारी देते हुए कहा कि ऑनलाइन एंट्री के लिए 28 कॉलम बनाये गये हैं। सभी कालम को सॉफ़्टवेयर में सावधानीपूर्वक भरें। इसके माध्यम से विधानसभा आम निर्वाचन के सुचारू संचालन के लिए मतदान दल का डेटा बेस तैयार किया जा रहा है।प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री मिश्रा, ज़िला विज्ञान अधिकारी  सुखदेव पटेल, प्रोग्रामर  मानेन्द्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें