Advertisment

19th August 2026

BREAKING NEWS

आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर मनेंद्रगढ़ में साइबर सेल की विशेष कक्षा का आयोजन

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिलेगी मजबूती : टी.आर. कश्यप

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

: सभी मतदाता वोट करने जाएं अपना फर्ज निभाएं : स्वीप नोडल डॉ बिश्नोई

Admin Thu, Oct 26, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त रीना बाबा साहेब कंगाले के निर्देशन में जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र दुर्गा के संरक्षण एवं निर्देशन में जिला स्वीप नोडल अधिकारी प्राचार्य डॉ. सरोज वाला श्याग बिश्नोई के द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत-प्रतिशत मतदान हेतु स्वीकृत गतिविधियों के अंतर्गत हल्दीबाड़ी भूमिगत परियोजना में मतदान हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम डॉ. बिश्नोई ने मतदाताओं के लिए प्रेरक उद्बोधन देते हुए सभी को स्वयं एवं परिवार के सभी मतदाता सदस्यों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मतदाता जागरूकता संबंधी प्रेरक नारों जैसे- 1. सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। 2.वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है। 3. है यह सब की जिम्मेदारी, डालें वोट सभी नर नारी। 4. वोट डालने बूथ पर जाएं, लोकतंत्र का पर्व मनाएं। 5. बहकावे में कभी ना आना, सोच समझकर बटन दबाना। आदि नारों के माध्यम से लोगों को जागरुक करते हुए मतदाता शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु व्ही के रैकवार कालरी प्रबंधक, एस पी ठाकुर सीनियर मैनेजर माइनिंग , सत्येंद्र उदय एन सिंग सेफ्टी ऑफिसर, सुमित सैनी कार्मिक प्रबंधक, हल्दीबाड़ी आशीष शिवहरे कालरी इंजीनियर का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में डॉ बिश्नोई ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें