Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

यह दिव्य प्रस्तुति मन को शांति देने वाली : भक्ति और कला का अद्भुत संगम, निधि अग्रवाल ने किया रामलला का भावपूर्ण श्रृंगार

Praveen Nishee Mon, Oct 27, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी ।दीपावली मिलन समारोह के अवसर पर अग्रसेन भवन में इस वर्ष भक्ति और सृजनशीलता का अनूठा मेल देखने को मिला। एकता ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती निधि अग्रवाल ने अयोध्या धाम में विराजमान भगवान श्री रामलला की प्रतिकृति के रूप में बालक नमन अग्रवाल को दिव्य स्वरूप प्रदान किया। बालक की मोहक और जीवंत प्रस्तुति ने उपस्थित जनों का मन भावविभोर कर दिया।

तकनीक और प्रस्तुति का संपूर्ण मिश्रण-निधि अग्रवाल ने बालक की साज-सज्जा में सूक्ष्मतम बातों का विशेष ध्यान रखा—

• माथे पर स्वर्णिम तिलक और चंदन की अलंकरण रेखाएँ,हल्के मेकअप के साथ गुलाबी आभा,मखमली पीतांबर और कमरबंध ,मुकुट, धनुष-वाण और सृजनात्मक आभूषण के साथसौम्य प्रकाश प्रभाव के साथ मंच पर अवतरण किया गया. इन सभी तत्वों ने मिलकर ऐसा आभास कराया मानो श्रीरामलला स्वयं मंच पर विराजमान हों।

दर्शकों की भावनाएँ उमड़ीं-

प्रस्तुति देखते ही दर्शक भावुक हो उठे. एक दर्शक ने कहा कि “यह दिव्य प्रस्तुति मन को शांति देने वाली थी। ऐसा प्रतीत हुआ कि भगवान श्रीराम हमारे बीच हैं।”आयोजन में मौजूद प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि “हमने टीवी पर रामलला की झलक देखी थी, पर यहाँ तो जीवंत अनुभव मिला।”“बच्चों को संस्कृति से जोड़ने का यह अनुपम प्रयास है।”

उक्त प्रस्तुति के दौरान अग्रसेन भवन तालियों की गड़गड़ाहट और जय श्रीराम के जयघोषों से गूंज उठा। आयोजक की भावना-निधि अग्रवाल ने कहा कि “नई पीढ़ी को हमारी आध्यात्मिक धरोहर और भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराना ही इस प्रस्तुति का उद्देश्य है।”कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय ने इस पहल को दीपावली उत्सव का सबसे यादगार क्षण बताया।

….............................................

विज्ञापन

जरूरी खबरें