Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में : अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई

Praveen Nishee Sun, Apr 13, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी।दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर आधारित भाषण, कविताएं प्रस्तुत किए, जिसमें उनके संघर्षों, संविधान निर्माण में योगदान और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को दर्शाया गया।

विद्यालय की प्राचार्य डॉ बसंत तिवारी ने अपने संबोधन में कहा, “डॉ. अंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं। उनके विचार आज भी हमें समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे की प्रेरणा देते हैं।”

जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबासाहेब के विचारों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें