स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया : स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई
Praveen Nishee Sat, Nov 8, 2025
मनेंद्रगढ़। एमसीबी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी एवं आयुक्त जिला स्काउट गाइड आर. पी. मिरे ने की। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनीत पांडे, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पांडे, संस्था के प्राचार्य सत्येंद्र सिंह, डॉ. विनोद पांडे, स्काउट सचिव अशोक साहू एवं श्री आर. मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी धर्मों के विद्वानों ने अपने-अपने धर्म की विशेषताओं को बताते हुए मानवता, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांतों एवं सद्भाव के मूल्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई, और बच्चों को इन आदर्शों को जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें सामाजिक संदेशों से युक्त नारों और बैनरों के माध्यम से सेवा, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। रैली के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।अतिथियों एवं वक्ताओं ने बच्चों के स्काउटिंग के माध्यम से सेवा, नेतृत्व, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने की सराहना की और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
...…..........................................

विज्ञापन