Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: न्यायालय में लंबित प्रकरण त्वरित निराकरण हो- आनन्द कुमार ध्रुव

Admin Tue, Nov 21, 2023

कोरिया 21 नवम्बर, 2023/जिला बैकुंठपुर-कोरिया के सत्र न्यायाधीश  आनंद कुमार ध्रुव द्वारा 16 नवम्बर 2023 को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा  आयोजित नेशनल लोक अदालत के सम्बन्ध में जिला अधिवक्ता संघ कोरिया के अधिवक्ता, जिले में संचालित सभी बैंक, नगर पालिका परिषद, विधुत विभाग बीमा कंपनियों के अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए थे। बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री ध्रुव ने लोक अदालत में लंबित  प्रकरणों के निराकरण के सम्बन्ध में उपस्थित अधिवक्ताओं व अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों को त्वरित निराकरण करें, व्यक्तिगत रूचि लेते हुए ऐसे सभी जनहित के मुद्दे को शीघ्र निराकरण करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। श्री ध्रुव ने कहा कि पक्षकारों, जरूरतमंदों को लोक अदालत के महत्व और उनके उद्देश्य को बेहतर तरीके जानकारी देने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी होते हैं। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत प्रत्येक जरूरतमन्द लोगों को हर सम्भव मदद की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित या पीड़ित परिवारों को त्वरित निर्णय, पारदर्शी व जवाबदेही के साथ न्याय दिलाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनय कुमार प्रधान, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बैकुंठपुर  मोहन सिंह कोराम सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण बैकुंठपुर विरेन्द्र सिंह उपस्थित  थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें