Advertisment

18th August 2026

BREAKING NEWS

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

: सर्वसहमति से अनिल सिदार चुने गए राज्य प्रशासनिक सेवा संघ एमसीबी जिला अध्यक्ष

Admin Fri, Jan 12, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी ।  दिनांक 10/1/23 - राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के निर्देशानुसार आज एमसीबी जिले में पदस्थ अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में राज्य सेवा के समस्त प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित हुए और सर्वसहमति से एमसीबी जिला इकाई का गठन करते हुए अपर कलेक्टर  अनिल सिदार को एमसीबी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। विदित हों कि  अनिल सिदार, एमसीबी जिले में अपर कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। और वह डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित होने के बाद पूरे प्रदेश में विभिन्न पदों पर रहते हुए अलग-अलग कई कार्य दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर चुके हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अनिल सिदार ने कहा कि लोक प्रशासन में जनकल्याण की मूल भावना के साथ वह पूरी प्रशासनिक टीम के साथ निरन्तर कार्य करते रहेंगे और साथ ही जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में निष्ठा से कार्य करेंगे। श्री सिदार ने कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा में आना जनसेवा की अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। उन्होंने संघ की ओर से जनकल्याणकारी लोकसेवा के कर्तव्य निर्वहन के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य करने की बात कही। उन्होने कहा कि संघ के अध्यक्ष पद पर रहकर वह संघ के सभी मानकों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होने कहा कि आने वाले समय में वह राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के निर्देशों के अनुरूप दायित्वो का निर्वहन करेंगे। आज एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की इकाई की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के सदस्यों ने अध्यक्ष के तौर पर अपर कलेक्टर श्री अनिल सिदार और उपाध्यक्ष पद पर संयुक्त कलेक्टर श्री सी एस पैकरा का चयन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत कोरिया के मुख्यकार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर अभिलाषा पैकरा डिप्टी कलेक्टर  प्रवीण भगत,  मूलचंद चोपड़ा, प्रितेश राजपूत,  बिजेंद्र सारथी,  बी एस मरकाम उपस्थित रहे। सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला अध्यक्ष  अनिल सिदार व उपाध्यक्ष  सी एस पैकरा को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें