Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: इस माह के अंत में अनिल टुटेजा हो रहे हैं रिटायर, आलोक शुक्ला की संविदा नियुक्ति हो रही है समाप्त

Admin Sun, May 28, 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बड़े नौकरशाह और छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा इस माह के अंत में रिटायर होने वाले हैं। बता दें कि वर्तमान में उनके पास व्यापार एवं उद्योग विभाग है। 20 मई 1963 को बिलासपुर में जन्मे आईएएस अनिल टुटेजा इन दिनों ईडी को लेकर काफी चर्चा में हैं। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान भी नान घोटाले को लेकर आईएएस टुटेजा रडार पर आए थे। तब से आज तक वह सुर्खियों में बने ही रहते हैं। हाल ही में ईडी ने शराब घोटाला मामले में 121.87 करोड़ की 119 संपत्ति अटैच की है। इसमें 14 संपत्ति IAS अनिल टुटेजा की है जिसकी कीमत 8.883 करोड़ है। इन्हीं के साथ ही डॉ आलोक शुक्ला की संविदा नियुक्ति भी 31 मई को समाप्त होने वाली है। बता दें कि पूर्व आईएएस डॉ आलोक शुक्ला को राज्य सरकार ने 3 साल के लिए संविदा नियुक्ति दी थी। बता दें कि 30 मई को प्रशासन ने इस संबंध में आदेश भी जारी किया था। इसके तहत आलोक शुक्ला को संसदीय कार्य विभाग में प्रमुख सचिव के साथ स्कूल शिक्षा विभाग में बतौर प्रमुख सचिव अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। पूर्व आईएएस आलोक शुक्ला का नाम भी नान घोटाले में सामने आ चुका है। हालांकि दोनो ही अधिकारियों को नान मामले में जमानत मिल चुकी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें