Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

: भाजपा से जुड़ रहे अल्पसंख्यक समाज के लोग - अंकुर जैन

Admin Thu, Mar 9, 2023

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकुर जैन ने माननीय कलेक्टर एमसीबी को अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति की राशि विलंब होने के संबंध में ज्ञापन दिया  अल्पसंख्यक समाज के लोगों के अध्ययनरत बच्चों की छात्रवृत्ति नहीं आने के कारण बड़ी संख्या में लोग परेशान हो रहे हैं। अभिभावकों को बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एम.सी.बी. जिला कार्यालय में अल्पसंख्यक विभाग का कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिसके कारण अल्पसंख्यक योजना संबंधित कार्यों को लेकर आज भी लोगों को बैकुंठपुर जाना पड़ रहा है। नवंबर माह में सभी ने अपना फॉर्म भर कर जमा कर दिया था दिसंबर में जिला बैकुंठपुर से सभी को वेरीफाइड मैसेज भी आ चुका है परंतु आज दिनांक तक राशि नहीं आने से अभिभावक काफी चिंतित और परेशान है।  पूर्व में  अल्पसंख्यक कल्याण समिति के अध्यक्ष को भी इस संबंध पर ज्ञापन दिया गया था परंतु इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिससे यह पता चलता है कि कांग्रेस सरकार और उनके जनप्रतिनिधि अल्पसंख्यक समाज के लिए कितने असंवेदनशील है केंद्र द्वारा सभी राज्यों को अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति की राशि दी जा चुकी है मगर राज्य सरकार के अधिकारी, कर्मचारियों की लापरवाही का नतीजा है कि आज तक अभिभावकों को छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त नहीं हुई है। जिलाध्यक्ष अंकुर जैन ने  जिलाधीश  से निवेदन किया है कि इस विषय पर तत्काल संज्ञान लेकर निराकरण करें। जिससे छात्र छात्राएं अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सके। ज्ञापन देने के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर जैन, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रिचेन सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा वारिश खान, मंडल उपाध्यक्ष बल्लाल अख्तर, मंडल महामंत्री इकबाल सिंह, रितेश ताम्रकार उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें