Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

बचपन प्ले स्कूल में : वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Praveen Nishee Wed, Dec 24, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। बचपन प्ले स्कूल में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम लिंगराज सिदार, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार विनित कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी दिपेश सैनी उपस्थित रहे । साथ ही संस्था के डायरेक्टर्स डॉ एसके सिन्हा, आशीष कक्कड़, प्रशांत अग्रवाल, संजीव ताम्रकार, श्रीमती मीनू लाल, श्रीमती तोशी अग्रवाल, श्रीमती ज्योति ताम्रकार एवं एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के प्राचार्य पी रवि शंकर उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि के द्वारा खेल ध्वज का ध्वजारोहण किया गया एवं मुख्य अतिथि के द्वारा कार्यक्रम शुभारंभ की घोषणा की गई सर्वप्रथम नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं के द्वारा मार्च पास्ट करते हुए उपस्थित अतिथियों को सलामी दी गई। तत्पश्चात कक्षा यूकेजी के छात्र-छात्राओं द्वारा ड्रीम्स गीत पर डांस के शानदार प्रस्तुति दी गई। इसी तरह कक्षा एल.के.जी से चक दे इंडिया और जय हो जीत पर डांस की प्रस्तुति दी गई। कक्षा नर्सरी से जुंबा डांस की प्रस्तुति दी गई। संस्था के काउंसलर श्रीमती सोनाली दास ने अपने उद्बोधन में कहां की पढ़ाई के साथ-साथ खेल कुद भी हमारे जीवन का अभिन्न भाग है। शारीरिक फिटनेस ही मानसिक फिटनेस का आधार है। इसके साथ ही इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से नन्हे मुन्ने बच्चों में छोटी उम्र से ही कंपटीशन में पार्टिसिपेट करने की भावना आती है जो कि उन्हें भविष्य में आने वाली कठिनाइयां का सामना करने के लिए मजबूत बनाती है। हार जीत तो नेचुरल पार्ट है पर खेलकूद में पार्टिसिपेट करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में कक्षा प्ले ग्रुप के छात्र-छात्राओं के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया उक्त प्रतियोगिता में दृष्टि सिदार को गोल्ड निकेत बोथरा सिल्वर एवं आद्वविका को ब्रोंज मेडल प्राप्त हुआ इसी क्रम में कक्षा नर्सरी अ लिए कोन बाल अनकपल मिशन प्रतियोगिता आयोजित की गई उक्त प्रतियोगिता में आयानशी तिवारी को स्वर्ण पदक सैफान अंसारी को रजत पदक ध्रुविका साहू को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के अगले चरण में कक्षा नर्सरी बा के छात्र-छात्राओं के लिए बाटल चैंपियन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में सानवी ठाकुर को गोल्ड मेडल नव्या सिंह को सिल्वर मेडल अनायशा सानवी को ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के अगले चरण में कक्षा एलकेजी अ के छात्र-छात्राओं के लिए पेंगुइन वॉक रेस का आयोजन किया गया उक्त प्रतियोगिता में एरिक रिया खालको को गोल्ड मेडल सूर्यांश यादव को सिल्वर मेडल अभिराज सिंह को ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के अगले चरण में कक्षा एलकेजी ब के छात्र-छात्राओं के लिए कप बॉल चैलेंजर्स का आयोजन किया गया उक्त प्रतियोगिता में संविका पोरवाल को गोल्ड मेडल अद्विका भारती को सिल्वर मेडल आयुष्मिता राय को ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के अगले चरण में कक्षा एलकेजी स के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल चले हम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में इशिका पटेल को गोल्ड मेडल काव्य जायसवाल को सिल्वर मेडल सौविक चंद्र दास को ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुआ। कक्षा यूकेजी अ के छात्र-छात्राओं के लिए लेमन स्पून चैंपियन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया उक्त प्रतियोगिता में रूद्रप्रसाद धिवर को गोल्ड मेडल आराध्या तिवारी को सिल्वर मेडल अद्ववैत दास को ब्रोंज मेडल प्राप्त हुआ। इसी क्रम में कक्षा यूकेजी ब के छात्र-छात्राओं के लिए पाउट चलैंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में आंचल कुमारी को गोल्ड मेडल उज्जवल अग्रवाल को सिल्वर मेडल शिवनंदन तिवारी मेडल प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में कक्षा यूकेजी स से शैक रेस का आयोजन किया गया उक्त प्रतियोगिता में समर्थ जायसवाल को गोल्ड मेडल एरिक लकरा को सिल्वर मेडल एवं नव्या सिंह और शाश्वत डे को ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुआ। संस्था के डायरेक्टर्स ने बताया कि हमारी संस्था छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है। हमारी संस्था बच्चों में छुपे हुए टैलेंट को और निखर कर आगे बढ़ने का काम करती हैं। जिससे कि वह भविष्य में और आगे बढ़कर अपना जीवन सवार सके। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं वैष्णवी जायसवाल, राशि गुप्ता, आरिका खान, बी साई प्रीति, फरहीन बानो, प्रियंका सिंह, रश्मि प्रसाद, शिल्पी सिन्हा, रुचि सेन, सबा परवीन, साधना सिंह, नंदिनी साहू, सुनीता राम, पूजा सोंधिया, रेखा दोहरे, राधा पांडे, राकेश पटवा आदि का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें