Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने जताया आभार : मनेंद्रगढ़ के सरसताल–फुनगा मार्ग पर 120 मीटर पुल निर्माण को मिली स्वीकृति, 5 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से होगा कार्य

Praveen Nishee Thu, Dec 18, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनेंद्रगढ़ विकासखंड के अंतर्गत खड़गवां ब्लॉक के सरसताल से फुनगा तक 120 मीटर लंबे पुल निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह पुल लगभग 5 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से निर्मित किया जाएगा।

पुल एवं सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद देवाडाड, सलका, सुंदरपुर, कटकोना, नेवारी, बहरा, बेलकामार, जरौंधा और सकड़ा सहित आसपास के गांवों के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। बरसात के मौसम में होने वाली परेशानी से भी लोगों को राहत मिलेगी और क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा।

मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मनेंद्रगढ़ की समस्त जनता की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और यह पुल क्षेत्र के विकास को नई गति देगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें