Advertisment

20th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: कोयला प्रबंधन की मनमानी, खदान का दूषित पानी सीधे दफाई मे सप्लाई, खदान में भी मजदूरों को पीने का पानी उपलब्ध नही

Admin Tue, Apr 23, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। एसईसीएल हसदेव कोयला प्रक्षेत्र के राजनगर आर ओ की दोनों इंकलाइन और राजनगर ओपेन कास्ट मे श्रमिकों के साथ मिलने का कार्यक्रम मे अख़्तर जावेद उस्मानी और सुनील पाण्डेय ने भाग लिया। इस दौरान श्रमिकों ने खान के अंदर और बाहर पीने के पानी की समस्या से अवगत कराया। राजनगर आर ओ मे 7/8 इन्कलाईन खदान से सीधी दफाई मे बिना फिल्टर के पानी सप्लाई किया जा रहा है। पिछले पांच साल से फिल्टर मिडिया नही बदला गया है और सेटलिंग टैंक्स को बाईपास कर दिया गया है। रोड का पानी भी मेन टैंक मे गिर रहा है। राजनगर 5/6 मे फिल्टर प्लांट खान परिसर मे है लेकिन सर्फेस मे पीने का पानी नही है। पाईप टूट गया है प्रबंधन द्वारा ऐसा बताया गया। कब बनेगा यह उपस्थित अधिकारी नही बता पाये। पिट टाप पर वाटर कूलर का ढांचा देखने को मिला। आर ओ सिस्टम ख़राब है। कोयला मजदूर सभा को यह पता चला है कि राजनगर मे दो प्रेशर फ़िल्टर 10-10 हज़ार ग़ैलन कैपेसिटी के और चार फिल्टर 5-5 हज़ार गैलन कैपेसिटी के है जिनका फ़िल्टर मीडिया सालों साल से नही बदला गया है। नोटशीट गई है पैसा नही मिल रहा है। मजदूरों को साफ़ पानी के लिये पैसा नही दिया जाना अन्याय है। ऐसी बुरी अवस्था और मजदूरों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ को देख कर हिन्द मजदूर सभा मौन नहीं रह सकती है। यह समस्या क्षेत्रिय महाप्रबंधक के समक्ष उठाई जायेगी और पानी के लिये आंदोलन किया जायेगा। अख़्तर जावेद उस्मानी ने बताया कि राजनगर आर ओ के लिये एक अलग फ़िल्टर प्लांट बनना चाहिये। पर्यावरण संरक्षण नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। अगर पीने के पानी की व्यवस्था मे सुधार नही हुआ तो आंदोलन का मार्ग खुला है। संघर्ष हमारा शस्त्र है संघर्ष हमारी पहचान। हिन्द मजदूर सभा प्रबंधन से आग्रह करती है कि तत्काल पीने के स्वच्छ और पीने योग्य पानी की व्यस्था मजदूरों के कार्यस्थल और घरों मे कराई जाये। वाटर कूलर और आर ओ या इंडस्ट्रीयल एक्वागार्ड खदान के मुहाने मे लगवाया जाये। घाटे और ओटी कटौती की छोटी सोच से उपर उठ कर महिला कर्मचारियों, स्टोर एंव क्लर्कस् साथ सभी कर्मचारियों को खदान चालू रहने पर भी डियूटी न देना दुर्भाग्य जनक है। इस अभ्यास को रोकने की मांग हिन्द मजदूर सभा ने की है। यदि सुधार नही हुआ तो हिन्द मजदूर सभा द्वारा क्षेत्रिय मुख्यालय पर आचार संहिता की समाप्ति पर धरना प्रदर्शन अनशन और शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया जायेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें