Advertisment

18th October 2026

BREAKING NEWS

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

: एनसीसी कैडेट द्वारा सिकल सेल जागरूकता अभियान रैली निकल गया

Admin Sun, Oct 6, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। 1 छ. ग. बटालियन एनसीसी कोरबा के कमाण्ड अधिकारी सेंथिल कुमार के निर्देशन एवं प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रियदर्शन चौधरी के मार्गदर्शन पर एनसीसी अधिकारी सेकंड ऑफिसर शिवनारायण सिंह के द्वारा शासकीय बालक उत्तर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़ में संचालित एनसीसी कैडेट द्वारा सिकल सेल जागरूकता अभियान रैली निकल गया। सिकल सेल थैलेसिमिया रोग से बचने के उपाय एवं बचाव कैसे करें, इसका नारा लगाते हुए लोगों को प्रेरित किया गया, ज्यादा से ज्यादा पानी  पीना चाहिए, डॉक्टरों की सलाह पर दवाइयां का उपयोग करें, संतुलित एवं पौष्टिक भोजन करें, घबराना नहीं है एवं डॉक्टर के निर्देश पर इलाज कराना है यह नारा लगा रहे थे। इस जागरूकता रैली शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय के मैदान से शहर के प्रमुख नगर भ्रमण करते हुए लोगों को जागरूक किया इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार, उप प्राचार्य डॉ रश्मि जैन, व्याख्याता डीपी रउतिया, मुकेश सिंह चौहान, दिलीप किस्पोट्टा, नीलम दुबे एवं एनसीसी कैडेट्स सी.एच. एम. मोहम्मद तौफीक, विपिन सेन, विकास साहू, साहिल, प्रिंस सभी का सहरानीय सहयोग रहा  

विज्ञापन

जरूरी खबरें