Advertisment

18th August 2026

BREAKING NEWS

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

: छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार कोरिया जिला युवा कांग्रेस के द्वारा आज "रोजगार दो न्याय दो" का पोस्टर विमोचन किया गया

Admin Fri, Jan 19, 2024

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार कोरिया जिला युवा कांग्रेस के द्वारा आज "रोजगार दो न्याय दो" का पोस्टर विमोचन किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामसजिला यादव ने कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर युवा कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में "न्याय दो रोजगार दो" अभियान शुरू किया गया है,इस अभियान में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता द्वारा घर-घर पहुंचकर "न्याय दो रोजगार दो" अभियान के तहत फार्म भरवारा जाएगा इसके माध्यम से हम लोगों से संपर्क कर बेरोजगारी के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाएंगे डोर टू डोर केपियन के दौरान प्रदेश में पूर्व कांग्रेस की सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियां को बताएंगे। इसके अतिरिक्त युवा कांग्रेस भारत जोड़ो न्याययात्रा में युवाओं के सहभागिता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर भी यह अभियान चलाएंगे। युवा कांग्रेस जिला महासचिव नागेश्वर यादव ने कहा का की राहुल गांधी की न्याय यात्रा मार्च के पहले सप्ताह में प्रदेश में प्रवेश करने की उम्मीद है,और यह यात्रा 14 जनवरी रविवार को मणिपुर से शुरू हो चुकी है। इस पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामसजिला यादव,जिला उपाध्यक्ष सुजीत सोनी,जिला उपाध्यक्ष संतोष सूर्यवंशी,जिला महासचिव नागेश्वर यादव,जिला महासचिव लवकुश साहू,,छवि शंकर सिरदार,खेलसाय विश्वकर्मा प्रज्ञानंद साहू,मोहन यादव,तरुण सिंह,शुभम तिवारी,विजय चक्रधारी इत्यादि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें