Advertisment

19th August 2026

BREAKING NEWS

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

: विधायक पद की शपथ लेते ही रेणुका ने जताया क्षेत्रवासियों का आभार

Admin Tue, Dec 19, 2023

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। प्रदेश की पहली विधानसभा भरतपुर सोनहत से नवनिर्वाचित विधायक रेणुका सिंह राजधानी रायपुर स्थित विधानसभा भवन में विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। रेणुका सिंह ने मातृभाषा हिंदी में शपथ ली। विधायक रेणुका सिंह को प्रोटेम स्पीकर रामविचार ने शपथ दिलाई। रेणुका सिंह भरतपुर सोनहत विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी गुलाब कमरो को 4919 मतों से हराकर विधायक बनी है। विधायक पद की शपथ लेने के बाद रेणुका सिंह ने भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र वासियों के प्रति आभार जताते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए यह लिखा कि, भरतपुर-सोनहत के परिवारजनों एवं देवतुल्य मतदाताओं के आशीर्वाद से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के षष्ठम विधानसभा में सदस्य निर्वाचित होकर सदन में शपथ ग्रहण की। विधानसभा के समस्त देवतुल्य जनता के समर्थन और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार।मैं अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वहन करूँगी। गौरतलब है रेणुका सिंह की छवि एक तेजतर्रार महिला नेत्री के तौर पर है। रेणुका सिंह का राजनीतिक सफर रेणुका सिंह ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बतौर भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर की। इसके बाद भाजपा संगठन ने इन्हें मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा। जनसेवा में सदैव आगे रहने वाली रेणुका सिंह फिर जिला पंचायत सदस्य चुनी गई। राज्य गठन के बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव 2003 में रेणुका सिंह पहली बार प्रेमनगर विधानसभा से विधायक चुनी गई। और रमन सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए काम किया। 2008 में भी रेणुका सिंह प्रेमनगर सीट से विधायक बनी औऱ सरगुजा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश की राजनीति के बाद रेणुका सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सरगुजा संसदीय सीट से चुनाव जीतकर देश की राजनीति में कदम रखा और पहली बार सांसद बनने के बाद मोदी सरकार में जनजातीय मामलों की केंद्र में राज्यमंत्री रही। अब 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में रेणुका सिंह भरतपुर सोनहत से विधायक है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें