Advertisment

22nd August 2026

BREAKING NEWS

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

: एसोसिएशन ऑफ वी क्लब ऑफ इंडिया डिस्ट्रिक्ट 323 - G3 अपराजिता की वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट चुनी गई अनीता फरमानिया

Admin Thu, Jul 13, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में नवगठित डिस्ट्रिक्ट वी के डिस्ट्रिक्ट 323-G3 द एसोसिएशन आफॅ वी क्लब इंडिया का शानदार शपथ ग्रहण एवं नवीन सत्र की प्रथम कैबिनेट बैठक अपराजिता का आयोजन भिलाई के होटल अमित पार्क में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के 20 से अधिक क्लब उपस्थित रहे जिसमें मुख्य अतिथि से वी शशि बंसल वी उषा जोया वी सरोजा मेकल वी रजनी शेट्टी एवं वी लता आर्य जी उपस्थित रही डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अनीता सत्यनारायण अग्रवाल जी ने डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट सेवा सहयोग समर्पण एवं डिस्ट्रिक्ट स्लोगन सत्यम शिवम सुंदरम एवं डिस्ट्रिक्ट पिंन की प्रभावशाली व्याख्या की उन्होंने कहा कि सभी साथी सेवा कार्य इस तरह करे डिस्ट्रिक्ट आप पर अभिमान करें मनेंद्रगढ़ वी क्लब के लिए यह बहुत ही गौरव की बात है की वी अनीता फरमानिया को इस सत्र 2023-24 के लिए वॉइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट चुना गया है अनीता फरमानिया  ने संस्था के प्रति अपने दायित्व का पूर्ण जिम्मेदारी से निर्वहन और डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट का हर कदम पर पूर्ण सहयोग करने की बात कही है भिलाई में संपन्न इस कार्यक्रम में मनेंद्रगढ़ से वी पम्मी अरोड़ा, वी बबीता अग्रवाल, वी मधु जैन, वी बेबी मखीजा, वी मधु गायकवाड आदि इस गौरवशाली पल की साक्षी रही वी क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने वॉइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अनीता फरमानिया को उनके उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए बधाइयां प्रेषित की है

विज्ञापन

जरूरी खबरें