Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

शनि जयंती पर जिलेभर में : भक्ति और उत्साह का माहौल, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

Praveen Nishee Tue, May 27, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। जिलेभर में मंगलवार को शनि जयंती का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, हवन, भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

विशेष रूप से चैनपुर उप जेल के समीप स्थित प्रसिद्ध शनि मंदिर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भक्तों ने शनिदेव की मूर्ति पर सरसों का तेल, काले तिल, पुष्प और प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त हसदेव गंगा तट मंदिर प्रांगण को भव्य रूप से सजाया गया था। स्थानीय पूजा समिति द्वारा विशेष पूजा-अर्चना, ज्योति प्रज्वलन और शनि स्तोत्र पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालु "ॐ शं शनैश्चराय नमः" के मंत्रोच्चार के साथ शनिदेव की आराधना में लीन दिखे।

भंडारे में भक्तों ने लिया प्रसाद:

पूजा-अर्चना के उपरांत उप जेल के नजदीक बने मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में खिचड़ी, पूड़ी-सब्जी आदि का वितरण किया गया। आयोजन में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों सहित हर वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समाजसेवियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता:

कार्यक्रम में कई सामाजिक संस्थाओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया और शनि देव से सभी के कल्याण की कामना की।

भविष्य में भव्य आयोजन की योजना:

मंदिर समिति ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और भक्ति भावना को देखते हुए अगले वर्ष और अधिक बड़े स्तर पर शनि जयंती महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मंदिर परिसर के विस्तार, यातायात प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें