Advertisment

11th August 2026

BREAKING NEWS

हर घर तिरंगा एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भव्य जागरूकता रैली

JBCCI गठन और तत्काल वेतन वार्ता की मांग; महिला श्रमिकों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा

योग शिक्षकों को एकजुट कर बनी नई जिला कार्यकारिणी, नीलू सिंह को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष की कमान

PIB के वार्तालाप कार्यक्रम में कलेक्टर, मीडिया और युवाओं ने साझा किया नशामुक्त भारत का संकल्प;

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल द्वारा : टीबी मुक्त भारत' और 'सड़क सुरक्षा'तथा सर्वशिक्षा अभियान पर समाज को जागरूक करने का प्रयास

Praveen Nishee Sat, Sep 27, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी । दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल द्वारा 'टीबी मुक्त भारत' और 'सड़क सुरक्षा'तथा सर्वशिक्षा अभियान के समान ज्वलंत समाजिक मुद्दों पर समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से मनेंद्रगढ शहर के प्रमुख व्यवसायिक स्थलों में प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।यह नाटक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल,नई दिल्ली द्वारा निर्देशित'टीबी मुक्त भारत', 'सर्व शिक्षा अभियान' और 'सड़क सुरक्षा' जैसे तीन महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित था। छात्रों के दमदार प्रदर्शन ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया और इन ज्वलंत सामाजिक मुद्दों पर गहराई से प्रकाश डाला।

सामाजिक चेतना का प्रदर्शन

नाटक का शुभारंभ 'टीबी मुक्त भारत' थीम के साथ हुआ। कक्षा दसवीं के छात्र- छात्राओं ने सरल और मर्मस्पर्शी संवादों के माध्यम से बताया कि कैसे सरकारी योजनाओं और समय पर इलाज से टीबी (तपेदिक) को पूरी तरह से हराया जा सकता है। उन्होंने टीबी के लक्षणों और भ्रांतियों को दूर करने के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

इसके बाद, छात्रों ने 'सर्व शिक्षा अभियान' को जीवंत किया। इस भाग में, उन्होंने शिक्षा के महत्व और हर बच्चे के लिए शिक्षा के अधिकार पर जोर दिया। नाटक ने विशेष रूप से उन बच्चों को स्कूल भेजने की प्रेरणा दी जो किसी कारणवश पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं।

सड़क सुरक्षा: आज की सबसे बड़ी जरूरत

नाटक का तीसरा और सबसे अधिक तालियाँ बटोरने वाला हिस्सा 'सड़क सुरक्षा' पर आधारित था। छात्रों ने हेलमेट न पहनने, तेज़ रफ़्तार से गाड़ी चलाने और नशे में ड्राइविंग के खतरों को एक मज़ेदार लेकिन शिक्षाप्रद तरीके से दिखाया। सीट बेल्ट बांधने, यातायात नियमों का पालन करने और पैदल चलने वालों का सम्मान करने के सरल लेकिन महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।

विद्यालय की प्राचार्य डॉ.बसंत कुमार तिवारी ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “नुक्कड़ नाटक समाज को सीधे और प्रभावी ढंग से संदेश देने का एक सशक्त माध्यम है। हमें गर्व है कि हमारे छात्रों ने इतने महत्वपूर्ण विषयों को इतनी संवेदनशीलता और ऊर्जा के साथ प्रस्तुत किया।”

इस कार्यक्रम में अभिभावक, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे। यह नुक्कड़ नाटक न केवल मनोरंजन का साधन बना, बल्कि इसने उपस्थित सभी लोगों को सामाजिक जिम्मेदारी का एहसास भी कराया। नाटक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि हम सभी मिलकर एक सुरक्षित, शिक्षित और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें