Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

कल्याण आश्रम स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित : कुबेर के लड्डू की नीलामी.....18 जनवरी को

Praveen Nishee Sun, Dec 28, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। बनवासी कल्याण आश्रम चैनपुर मनेंन्द्रगढ़ में स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता विनोद शुक्ला प्रांतीय कोषाध्यक्ष ने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम का गठन 26 दिसंबर 1952 में वन योगी बाला साहब देशपांडे ने वनवासी क्षेत्रों में निवास करने वाले सभी बंधु बांधव के समग्र विकास के लिए किया, जिसमें शिक्षा स्वास्थ्य शामिल है।। जशपुर प्रांत में 14 से अधिक आयाम संचालित है।। सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज के प्रबुद्ध लोगों के सहयोग से छात्रावास , आरोग्य रक्षक केंद्र, खेलकूद केंद्र , सत्संग केंद्र,सहित अनेक प्रकल्प चल रहे हैं।। समस्त जनजाति समाज का सर्वांगीण विकास और सामाजिक समरसता ही कल्याण आश्रम का उद्देश्य है।।

कार्यक्रम में जगदंबा अग्रवाल और आर डी दीवान ने भी अपने सार गर्भित विचार रखे, इस अवसर पर संगठन मंत्री हरभजन सिंह, राजकुमार पांडे ,नरोत्तम शर्मा, सी. एल, नागवंशी, जसपाल कालरा,संजय सेंगर , राजकुमार पांडे ,रितेश श्रीवास्तव भूपेंद्र सिंह, डी गोपाल राव, कृष्ण कुमार ताम्रकार, घुपत सिंह,आदि उपस्थित रहे

मकर संक्रांति पर्व 18 जनवरी को मनाया जाएगा।।

वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा प्रति वर्ष मकर संक्रांति पर्व उत्साह पूर्वक मनाया जाता है इस वर्ष 18 जनवरी को मनाया जाएगा और इसी दिन कुबेर की लड्डू की नीलामी होगी। इस कार्यक्रम में सभी वर्ग के लोग शामिल होते है

विज्ञापन

जरूरी खबरें