Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

भरतपुर में विश्व मलेरिया दिवस पर : जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Praveen Nishee Fri, Apr 25, 2025

जनकपुर। एमसीबी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अभिषेक खरे के निर्देशन में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. रमन एवं विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक सुलेमान खान के मार्गदर्शन में 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन विकासखंड मलेरिया पर्यवेक्षक राय सिंह श्याम द्वारा किया गया, जिन्होंने मलेरिया उन्मूलन की मुख्य थीम "Malaria Ends with Us: Reinvest, Reimagine, Reignite" (मलेरिया हमारे साथ समाप्त हो जाये - पुनः निवेश करें, पुनः कल्पना करें, पुनः प्रज्वलित करें) के साथ जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की। बीएमओ डॉ.रमन द्वारा मलेरिया रोग से बचने के तरीकों की जानकारी दी गई: 1. मलेरिया बुखार, सिर दर्द, ठंड के साथ बुखार आने पर तुरंत खून की जांच कराएं और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में मलेरिया की जांच और इलाज नि:शुल्क होता है। 2. मलेरिया की जाँच आपके पारा-मोहल्ले में मितानिन करती हैं। 3. मलेरिया रोग से बचाव हेतु नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करें। 4. घरों के आस-पास नियमित साफ-सफाई करें तथा अपने घरों के अंदर भी सप्ताह में एक दिन फ्रीज़, कूलर आदि की सफाई अवश्य करें। इस अवसर पर खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी आर.पी. सोनवंशी सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर के अधिकारी-कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मलेरिया उन्मूलन के लिए सजग रहने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें