Advertisment

28th October 2026

BREAKING NEWS

बाल अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया

मनेन्द्रगढ़ में मनाया गया असाटी दिवस समारोह, सामाजिक एकता का दिया संदेश

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

सुरक्षित बचपन’ पर जागरूकता सत्र आयोजित : बाल अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

Praveen Nishee Tue, Oct 27, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों एवं संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, में विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में ‘सुरक्षित बचपन’ विषय पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यशवंत वासनिक, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, तथा लोकेश कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM), मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा तथा बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान करना था। सत्र के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने, सम्मानपूर्वक जीवन जीने तथा अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने का अधिकार है।

विद्यार्थियों को अनुचित व्यवहार की पहचान करने, किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार के प्रति सजग रहने तथा विषम परिस्थितियों में बिना किसी भय के अपने अभिभावकों, शिक्षकों एवं विश्वसनीय वयस्कों से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में समाज एवं संस्थाओं की सामूहिक जिम्मेदारी पर भी प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अश्वनी वर्मा ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके नैतिक, सामाजिक एवं भावनात्मक सशक्तीकरण के लिए भी प्रतिबद्ध है। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सतर्कता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा सुरक्षित, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। विद्यालय परिवार ने इस ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी पहल को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें