Advertisment

24th November 2026

BREAKING NEWS

मितानिन बहनों के सेवाभाव को किया नमन, डॉ. अंशुमान चौधरी ने दी मितानिन दिवस की शुभकामनाएँ

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के टॉप-10 बाल वैज्ञानिकों में बनाई जगह, 'कृषिबॉट' (KrishiBot) प्रोजेक्ट में

मातृशक्ति राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला- जिलाधीश संतन देवी जांगड़े

5 किलोमीटर ‘DWPS Mini Marathon – Run for No Drugs’ में 200 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

यहां गुनाह हवा के छिपाये जाते हैँ..... चिराग खुद नहीं बुझते, बुझाये जाते हैं....

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया

Praveen Nishee Mon, Oct 26, 2026

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के भगत सिंह चौक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भगत सिंह चौक का माहौल काफी गरमाया रहा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे के पुतले को आग के हवाले कर दिया, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने पुतले को बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच पुतले को पानी से बुझाने और उसे अपने कब्जे में लेने को लेकर छीना-झपटी की स्थिति भी देखने को मिली। बाद में पुलिस ने पुतले को अपने कब्जे में ले लिया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित बयानबाजी और टिप्पणियों को लेकर आक्रोशित नजर आए। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी लगातार राजनीतिक बयानबाजी के जरिए प्रधानमंत्री को निशाना बना रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक हार से बौखलाई हुई है, जिसके चलते उसके नेता लगातार प्रधानमंत्री के खिलाफ बयान दे रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारे लगाए और अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें