शरद पूर्णिमा के अवसर पर : मनेन्द्रगढ़ में मनाया गया असाटी दिवस समारोह, सामाजिक एकता का दिया संदेश
Praveen Nishee Mon, Oct 26, 2026
मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। शरद पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला असाटी दिवस समारोह इस वर्ष मनेन्द्रगढ़ में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। काली मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी सामाजिक बंधुओं ने मंदिर में विराजित मातरानी की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की।
समारोह के दौरान हौजी सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। इनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। खेलों के विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित छत्तीसगढ़ असाटी समाज के उपाध्यक्ष अनीश गुप्ता, महिला समिति की प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती भावना गुप्ता एवं महिला समिति मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता गुप्ता ने अपने उद्बोधन में सभी समाजजनों को असाटी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और समाज की एकजुटता के महत्व पर प्रकाश डाला।
समारोह में अखिल भारतीय असाटी समाज महासभा के पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सतीश गुप्ता सहित उमेश गुप्ता, नितिन गुप्ता, आशीष गुप्ता, रोहित गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, छोटेलाल असाटी, श्रीमती माया गुप्ता, श्रीमती शीला गुप्ता, श्रीमती गीता गुप्ता, श्रीमती सविता गुप्ता, श्रीमती अंजना गुप्ता, श्रीमती अभिलेख गुप्ता, श्रीमती हेमलता गुप्ता, श्रीमती संगीता गुप्ता, श्रीमती अनामिका गुप्ता, श्रीमती साक्षी गुप्ता, श्रीमती स्वाति गुप्ता, श्रीमती सोनम गुप्ता एवं सिद्धि गुप्ता उपस्थित रहे।
सभी समाजजनों ने आपसी सहयोग और उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। समारोह ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और आपसी मेल-मिलाप की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

विज्ञापन