Advertisment

18th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

आयुर्वेद दिवस पर "रन फॉर आयुर्वेद" का आयोजन : आयुर्वेद दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे जीवन और संस्कृति से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है

Praveen Nishee Tue, Sep 23, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। आयुर्वेद दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे जीवन और संस्कृति से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। आयुर्वेद, जिसका अर्थ है जीवन का ज्ञान, हमें केवल रोगों के उपचार तक सीमित नहीं रहकर स्वस्थ जीवन जीने की दिशा प्रदान करता है।उक्ताशय के उदगार मुख्य अतिथि की आसन्दी से नपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव ने व्यक्त किए।

आयुष विभाग जिला एमसीबी द्वारा आयोजित रन फॉर आयुर्वेद का शुभारंभ गांधी चौक से किया गया, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागी स्कूल रोड होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे, जहाँ एक प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी ने प्रधानमंत्री के संदेश का वाचन किया। नपा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा ने कहा कि आयुर्वेद हमें सही आहार, संतुलित जीवनशैली, योग, ध्यान और प्रकृति के साथ सामंजस्य के माध्यम से स्वस्थ रहने का मार्ग बताता है।

आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूर्णिमा सिंह ने बताया कि नियमित रूप से हितकर आहार-विहार करना, विचारपूर्वक कार्य करना, सत्य बोलना, क्षमाशील रहना और श्रेष्ठ जनों की संगति करना ही निरोगी जीवन की कुंजी है। डॉ. संदीप चंदेल ने समय पर सोना-जागना, मौसमी फल-सब्जियों का सेवन, योग और प्राणायाम को जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। डॉ. तेजकांत सोनकर ने कहा कि आयुर्वेद हमारी सांस्कृतिक धरोहर ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की मजबूत डगर भी है।

आयोजन में योग साधक विवेक तिवारी ने अपनी अद्भुत योग कला का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर समाजसेवी जे.के. सिंह, मृत्युंजय सोनी, आर.डी. दीवान, श्रीमती अनीता फरमानिया, सतीश उपाध्याय, नीरज अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, कैलाश दुबे, श्रीमती नीलम दुबे, विवेक तिवारी, बलबीर कौर, डॉ. निशांत कुमार अग्रवाल, डॉ. एस.पी. केशरवानी, डॉ. रश्मि सोनकर, डॉ. मानसी अग्रवाल, डॉ. मेघा गुप्ता, डॉ. अंजलि त्रिपाठी, रोशनी मिश्रा, पार्षद ओम प्रकाश जायसवाल, प्रियंका अग्रवाल, मुकेश सिंह गहरवार, हीरा लाल रजक सहित आमजन की भी भारी उपस्थिति रही।

आयुर्वेद दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने लोगों को प्राकृतिक और संतुलित जीवनशैली अपनाने और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें