Advertisment

12th August 2026

BREAKING NEWS

हर घर तिरंगा और ‘वंदे मातरम‘ थीम पर तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नेतृत्व, हजारों नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थाम कर दिया राष्ट्रभक्ति

हर घर तिरंगा एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भव्य जागरूकता रैली

JBCCI गठन और तत्काल वेतन वार्ता की मांग; महिला श्रमिकों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा

“वी क्लब मनेन्द्रगढ़” का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न : बबिता अग्रवाल बनीं नई अध्यक्ष, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक दायित्व की नई शुरुआत

Praveen Nishee Mon, Jul 14, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। द एसोसिएशन ऑफ वी क्लब ऑफ इंडिया की मनेन्द्रगढ़ इकाई का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को नगर के हसदेव इन होटल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पीडीपी अनीता फरमानिया द्वारा नव-निर्वाचित अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, चेयरपर्सन और माइक्रो चेयरपर्सन को विधिवत शपथ दिलाई गई।

नई अध्यक्ष बबिता अग्रवाल का संकल्प-शपथ ग्रहण के दौरान बबिता अग्रवाल ने अध्यक्ष पद की शपथ लेते हुए कहा—“संस्था ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से निभाऊंगी। सचिव, कोषाध्यक्ष और क्लब की सभी सशक्त महिलाओं के साथ मिलकर हम समाजहित में कार्य करेंगे और ‘वी क्लब मनेन्द्रगढ़’ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।”

कार्यक्रम में रही गरिमामयी उपस्थिति,शपथ ग्रहण समारोह में नगर की सामाजिक कार्यकर्ता, संस्था पदाधिकारी और महिला सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। इनमें प्रमुख रूप से प्रशासनिक सह सचिव पम्मी अरोड़ा, प्रभा पटेल, इंद्रा सेगर, प्रीति जायसवाल, प्रतिभा अग्रवाल, सचिव मधु जैन, रश्मि जायसवाल, नीलम कालरा, सविता अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, मीरा गुप्ता, बेबी मखीजा, कमलेश अरोड़ा, दविंदर कौर, वीरांगना श्रीवास्तव, रजनी अग्रवाल, माधुरी अग्रवाल, मनजीत कौर, संध्या तिवारी, मीनू अग्रवाल, शीला सिंह, हेमा गायकवाड़, और मंजू गोयल शामिल रहीं।

सामाजिक सरोकारों की दिशा में प्रतिबद्धता-

कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जरूरतमंदों के लिए सहायता कार्य जैसे विषयों पर क्लब की आगामी योजनाओं की रूपरेखा साझा की। सभी सदस्यों ने संस्था की सामाजिक भूमिका को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

शपथग्रहण समारोह के दौरान पीडीपी अनीता फरमानिया ने उपस्थित सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा "वी क्लब जैसी संस्था केवल सामाजिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सोच, एक आंदोलन है — जिसमें महिलाएं नेतृत्व करती हैं, समाज के प्रति संवेदनशील बनती हैं और बदलाव की वाहक बनती हैं।"

पम्मी अरोरा ने विशेष रूप से नव-निर्वाचित अध्यक्ष बबिता अग्रवाल और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा — "मुझे पूरा विश्वास है कि नई कार्यकारिणी अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेगी। यह केवल पदभार नहीं, एक सेवा का अवसर है — और मुझे गर्व है कि वी क्लब मनेन्द्रगढ़ की महिलाएं इस जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं।"

क्लब की सचिव मधु जैन ने उपस्थित सदस्यों को प्रेरित करते हुए यह भी कहा कि "हर छोटी-सी पहल, चाहे वह किसी जरूरतमंद की मदद हो या समाज में जागरूकता का प्रयास, एक बड़ा बदलाव ला सकती है। हम सभी को मिलकर महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक सुधार की दिशा में सक्रिय रहना चाहिए।"

कार्यक्रम का संचालन भव्यता और गरिमा के साथ किया गया और समापन सामूहिक राष्ट्रगान एवं भोज के साथ हुआ

विज्ञापन

जरूरी खबरें