Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: बैगा जनजातिय समूह को शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड, टीवी जाँच, डायलीसिस, सिकलसेल जाँच एवं गैर संचारी रोग का स्क्रिनिंग किया जा रहा है

Admin Thu, Jan 4, 2024

मनेंद्रगढ़/03 जनवरी 2024/  कलेक्टर  नरेन्द्र कुमार दुग्गा के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुरेश तिवारी एक्टिव सक्रीय भूमिका में जिले के बैगा जनजाति पीवीजीटी के बसाहट में विशेष कैम्प लगाकर बैगा जनजातिय समूह को शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड, टीवी जाँच, डायलीसिस, सिकलसेल जाँच एवं गैर संचारी रोग का स्क्रिनिंग किया जा रहा है। यह कार्यक्रम युद्ध स्तर पर 1 और 2 जनवरी  को खड़गवां और मनेंद्रगढ़ ब्लॉक के 90 प्रतिशत समूह को लाभान्वित किया जा चूका है, शेष कार्य कैम्प लगा कर किया जा रहा है, साथ डीपीएम सुलेमान के नेतृत्व में मनेन्द्रगढ़ एवं खड़गवा ब्लॉक के 20 आयुष्मान कार्ड ऑपरेटर को लेकर 3 दिवसीय ब्लॉक जनकपुर में रहकर आयुष्यामन कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिले के समस्त स्वास्थ्य अमला को लगा कर संपूर्ण जिले के बैगा जनजाति को स्वास्थ लाभ दिलाने का अनूठा प्रयास किया जा रहा है।

ज़िले के ब्लॉक जनकपुर जहां पर संसाधन की कमी है और पूरे जिले का 70-75 प्रतिशत बैगा जनजाति आबादी निवासरत है, वहां आज 03 जनवरी 2024 से तीन दिवस के लिए जिले के स्वास्थ अमला को टीम बना कर विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीजीटी) के लिए गठित टीम मे सी.पी.एम. सह नोडल अधिकारी  राकेश वर्मा, डीपीसी दीपक चौधरी, डीडीएम भास्कर निराला मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें