Advertisment

23rd August 2026

BREAKING NEWS

रेलवे सुविधाओं के विस्तार की मांग, चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को सौंपा मांग पत्र

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

: छत्तीसगढ़ में बजरंग दल बैन!: सीएम बोले- जरूरत पड़ी तो विचार करेंगे, बजरंगियों ने यहां गड़बड़ की तो ठीक कर दिए जायेगे

Admin Wed, May 3, 2023

छत्तीसगढ़ में बजरंग दल बैन!: सीएम बोले- जरूरत पड़ी तो विचार करेंगे, बजरंगियों ने यहां गड़बड़ की तो ठीक कर दिए जायेगे कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बजरंग दल पर बैन लगाने की घोषणा की है। इसे लेकर घोषणापत्र में वादा भी किया है। कांग्रेस का दावा है कि कर्नाटक में सरकार आने पर इस जैसे संगठनों पर पाबंदी लगाई जाएगी। इसके बाद से सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस के वादे के बाद ऐसा ही कुछ माहौल छत्तीसगढ़ में भी बनना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में बजरंग दल पर बैन लगाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, यहां भी विचार किया जा सकता है। दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मीडिया ने बजरंग दल पर बैन लगाने को लेकर सवाल पूछा था। इस पर सीएम बघेल ने कहा कि, वहां क्या हो रहा, यहां क्या होगा, यहां कि परिस्थितियों में बजरंगियों ने गड़बड़ की तो उन्हें ठीक कर देंगे। ठीक कर भी दिया है। जरूरत पड़ी तो यहां भी बैन के लिए सोचा जाएगा, लेकिन वहां अभी कि समस्या के हिसाब से वहां के पार्टी के पदाधिकारियों ने तय किया है। मोदी जी ने कर्नाटक में बोला कि आधा लीटर दूध हर घर में देंगे, तो मध्य प्रदेश में दे रहे हैं क्या? ये सब कर्नाटक की बात है।मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। कहा कि, मोदी जी फेंकने में बहुत माहिर हैं। वह कबीर जी को, गुरू गोरखनाथ जी को एक साथ बिठा देते हैं। कहते हैं कि वह एक साथ बैठकर चर्चा करते हैं। कौन किस सदी में हुआ। जो चीज पाकिस्तान में हुई है उसे बिहार का बता देते हैं। जनसंख्या जितनी नहीं है उतना बता देते हैं। बैन बजरंग दल पर लगाने की बात हुई है, बजरंग बली पर नहीं। बजरंग बली हमारे आराध्य हैं उनके नाम पर कोई गुंडागर्दी करे ये उचित नहीं है। बजरंग दल के सदस्यों ने यहां भी उत्पात मचाया है। कानून का काम कानून करेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें