Advertisment

22nd August 2026

BREAKING NEWS

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

: बजरंग दल , विश्व हिन्दू परिषद व जैन समाज के द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आतंकवाद का पुतला दहन किया गया

Admin Fri, Jul 14, 2023

https://youtu.be/EwgH3RmhrCs मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। कर्नाटक के बेलगाम में आचार्य काम कुमार नदी सागर का अपहरण कर के उनकी हत्या की गई है, जिसके विरोध में आज मनेंद्रगढ़ के गांधी चौक में बजरंग दल , विश्व हिन्दू परिषद व जैन समाज के द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आतंकवाद का पुतला दहन किया गया । जिसमें सरकार से मांग की गई कि इस तरह से एक जैन मुनि की हत्या की गई है, जिसका हम सभी लोग इसका विरोध करते है और मांग करते है कि जैन मुनि के हत्यारों को तत्काल सरकार गिरफ्तार करके कड़ी से कड़ी सजा दी जाए वही आजाद भारत के इतिहास में यह पहली घटना है कि किसी जैन मुनि की इस तरह हत्या की गई हम सभी जैन समाज व जलेश्वर समाज के द्वारा आज पुतला दहन के माध्यम से  इसका विरोध कर रहे है और हमारी सरकार से मांग है कि जो भी साधू संत विचरण कर रहे है वो सभी शांति से अपना विचरण कर धर्म प्रचार कर रहे है, उनके मान सम्मान में किसी प्रकार की अवहेलना न हो उनकी पूरी तरह से सुरक्षा प्रदान की जाये यही भारत सरकार से मांग करते है । वही जैन महिला मंडल की अध्यक्ष  रत्ना जैन के द्वारा कहा गया कि हम जैन समाज के लोग कर्नाटक में जो हमारे जैन मुनि की हत्या की गई है हम लोग बहुत दुःखी है हमारी जैन समाज अहिंसा में चलते है हम लोग कभी किसी का दिल नही दुखाते है हमारे मुनियों के पास क्या है बताइये हमारे मुनि की हत्या कर दी गई है https://youtu.be/SGUEaFU_swI वही विश्व हिंदू परिषद के सदस्य रामचरित द्विवेदी द्वारा कहा गया कि आठ जुलाई को कर्नाटक के एक गांव में जैन मुनि की हत्या कर दी गई उनका अपहरण किया गया उनकी लाश को कई टुकड़ो में बांट दिया गया यह बड़ी चिंता का विषय है कि एक जैन मुनि को इस तरह से हत्या कर दी गई जिसके विरोध में आज हम लोग आतंक का पुतला दहन कर रहे है

विज्ञापन

जरूरी खबरें