Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

: यूनिसेफ और छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के नेतृत्व में हुआ बाल सभा का आयोजन

Admin Thu, Jul 20, 2023

अम्बिकापुर ।लखनपुर सरगुजा आज दिनांक 19.07. 2023 को विकासखंड लखनपुर के शासकीय पुर्व माध्यमिक शाला लैगा और विकास खंड उदयपुर के शासकीय प्राथमिक शाला देवटिकरा मे स्कूली बच्चों के साथ बाल सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान ने बालसभा का आयोजन दोनों स्कूलों में किया।इस दौरान बाल श्रम, बाल विवाह, मानव व्यापार, नशामुक्ति,बाल अपराध सहित कई विषयों पर चर्चा किया गया।इस दौरान छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू ने बच्चों को किशोर न्याय अधिनियम के तहत बाल अधिकार, वात्सल्य योजना,बाल कल्याण समिति, चाईल्ड लाईन 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया । इस दौरान अनेक बच्चों ने अपनी समस्या के बारे में जानकारी दी और बताया कि हम सभी लोगों का जाती प्रमाण पत्र नहीं बना है। इस दौरान सुरेन्द्र साहू द्वारा तहसील कार्यालय लखनपुर में लोक सेवा आपरेटर से तुरंत मोबाइल पर बात कर सम्सया का समाधान किया गया।इस दौरान प्रधान पाठक राम प्रसाद सिंह, श्रीमती सुचिता एक्का, विश्वनाथ सिंह, संजीव कुमार टोप्पो ,राम साय रजक ,आकाश साहू, उपस्थित रहे। इस दौरान छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू ने बाल अधिकार बेधशाला युनिशेष छत्तीसगढ़ और एम एस एस बी पी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा सरगुजा जिला के ग्रामीण क्षैत्रो में बाल सभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बच्चों के सभी समस्याओं को सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखो को प्रस्तुत किया जायेगा जिससे कि बच्चों के जो भी समस्या है उन्हें राजनीतिक दल अपने घोषणा पत्र में शामिल कर सके। जिससे कि उनकी समस्या हल हो सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें