Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

जिले के अमृतधारा जलप्रपात क्षेत्र में : प्रवेश, सेल्फी और नहाने पर लगा प्रतिबंध

Praveen Nishee Wed, Apr 9, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अमृतधारा जलप्रपात में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी लिंगराज सिदार द्वारा जारी आदेश के तहत जलप्रपात के निचले हिस्से और खाई से लगे ऊपरी हिस्से को अब प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का आवागमन, सेल्फी लेना और नहाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। यह फैसला लोक सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है, क्योंकि झरने के नीचे उतरने और नहाने के दौरान कई पर्यटकों की डूबने से मौत हो चुकी है।

अमृतधारा जलप्रपात राष्ट्रीय राजमार्ग 43 से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण यह स्थान देश-भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। किंतु बीते कुछ वर्षों में यहां लगातार हादसे हो रहे हैं, जिनमें जनहानि की गंभीर घटनाएं सामने आई हैं।

प्रशासन ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश या आदेश का उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा। पर्यटकों से अपील है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अपने तथा दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें