Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

ग्राम पंचायतों के सरपंचो ने कलेक्टर एमसीबी को एक ज्ञापन दिया : मूलभूत कार्य, 15वें वित्त आयोग की राशि, सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु राशि एवं मनरेगा के कार्य प्रारंभ किए जाए

Praveen Nishee Thu, Nov 6, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। ग्राम पंचायतों के मूलभूत कार्य, 15वें वित्त आयोग की राशि, सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु राशि एवं मनरेगा के कार्य प्रारंभ किए जाने हेतु कलेक्टर एमसीबी को एक ज्ञापन दिया और शीघ्र कार्यवाही की मांग की है।

जिले के समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच ने ग्राम पंचायतों को प्राप्त होने वाली मूलभूत सुविधाओं हेतु राशि, 15वें वित्त आयोग की राशि, तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु स्वीकृत धन राशि अब तक प्राप्त नहीं हो सकी है। इसी प्रकार मनरेगा के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों का भी शुभारंभ आज दिनांक तक नहीं हो पाया है।

आज इस विषय में पूरा एक वर्ष व्यतीत हो चुका है, किंतु अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। इस कारण से ग्राम पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं तथा ग्रामीण जनता को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। उपरोक्त विषयों पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करते हुए संबंधित राशि का निर्गमन एवं मनरेगा कार्यों का प्रारंभ सुनिश्चित कराने की मांग रखी, जिससे ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहे एवं जनहित के कार्य बाधित न हों।

.....................................................

विज्ञापन

जरूरी खबरें