Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

योगधारा शिविर के पांचवें दिन : बटालियन एवं पुलिस जवानों ने किया योगाभ्यास, स्वामी परमार्थ देव ने दिया अनुशासन और सकारात्मकता का संदेश

Praveen Nishee Thu, Jun 4, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। योगधारा शिविर के पांचवें दिन हरिद्वार से पधारे स्वामी परमार्थ देव जी ने बटालियन एवं पुलिस प्रशासन के जवानों के साथ योगाभ्यास कराया। इस दौरान उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुबह जल्दी उठना और नियमित योग करना शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है।

स्वामी परमार्थ देव जी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अनुशासन और समर्पण के साथ राष्ट्र सेवा में निरंतर लगे हुए हैं। उन्होंने जवानों को दृढ़ संकल्प के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जीवन में आने वाली उलझनों से मन को विचलित नहीं होने देना चाहिए। हम समस्या नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए समाधान हैं।

उन्होंने कहा कि मन में किसी प्रकार का कष्ट या चिंता नहीं रखनी चाहिए। मन को शांत रखते हुए सहनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए तथा अपने दायित्वों का सर्वोत्तम ढंग से निर्वहन करना चाहिए। योग व्यक्ति को मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच प्रदान करता है, जिससे वह हर परिस्थिति का बेहतर सामना कर सकता है।

इस अवसर पर योग शिविर के संचालक एवं स्टेट कोऑर्डिनेटर संजय अग्रवाल 18 वीं बटालियन के हेड संजय शर्मा तथा उप पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक सहित अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। शिविर में सभी ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश ग्रहण किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें