शारदेय नवरात्र का पर्व : भक्तिरस का ऐसा वातावरण बना कि पूरा शहर मानो देवी मां की भक्ति में रंग गया
Praveen Nishee Fri, Oct 3, 2025
मनेंद्रगढ़ । एमसीबी । जिला मुख्यालय में शारदेय नवरात्र का पर्व इस बार जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। नौ दिनों तक नगर के विभिन्न पंडालों में माता दुर्गा की भव्य प्रतिमाओं की स्थापना की गई, जहाँ श्रद्धालु सुबह-शाम आरती और भजन कीर्तन में डूबे रहे। हर ओर भक्तिरस का ऐसा वातावरण बना कि पूरा शहर मानो देवी मां की भक्ति में रंग गया।
नवरात्र के समापन अवसर पर विजयादशमी के दिन माता की विदाई के साथ-साथ असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देने वाला पर्व भी धूमधाम से मनाया गया। इस दिन को खास बनाने के लिए उज्जैन और सागर से आए कलाकारों ने नगर में निकली भव्य झांकियों को और आकर्षक बना दिया। डमरू की थाप पर कलाकारों ने अपनी कला का ऐसा प्रदर्शन किया कि देखने वाले मंत्रमुग्ध रह गए। वही शासन के द्वारा डीजे पर प्रतिबंध लगाने के बाद एक नई पहल शहर में कई जा ही है जिससे ध्वनि प्रदूषण भी नही होगा और जो बच्चे मोबाइल में लगे रहते थे वे भी इस कार्यक्रम को देख अपनी संस्कृति को जानेंगे वही इस डमरू के धुन से लोगो मे अलग ही उत्साह लोगो मे दिख रहा है और लोगो लगातार इस तरह के कार्यक्रम को भी लोग बहुत ही पसंद कर रहे है सबसे ज्यादा महिलाओं और बच्चे इस कार्यक्रम में खूब मनोरंजन और भक्ति के दुबे हुए है स्वर कई स्थानों पर काली माता की झांकी ने भी लोगों का ध्यान खींचा।
वहीं आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के ग्राउंड में 50 फीट ऊँचे रावण और 30 फीट के मेघनाथ का विशालकाय पुतला तैयार किया गया। हजारों की भीड़ के बीच इन पुतलों का दहन हुआ और आसमान आतिशबाजी की रोशनी से जगमगा उठा। इस क्षण ने लोगों को असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।
इसके बाद माता की प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं ने बड़ी ही श्रद्धा और आस्था के साथ रेलवे तालाब तक पहुँचाया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद नम आंखों से माता की विदाई की गई और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की गई।
भोपाल से आये कलाकार विजय राठौर के द्वारा कहा गया कि हमे उज्जैन से बुलवाया गया है जय महाकाल छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़ हमे राहुल सिंह के द्वारा बुलाया गया है दुर्गा पूजा समिति सिविल लाइन के द्वारा बुलवाया गया है हम लोग भोलेनाथ की भक्ति के लिए करते है
विज्ञापन