Advertisment

20th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: भामस जिला इकाई का गठन, प्रवीण निशी जिलाध्यक्ष, अजय विश्वकर्मा जिलामंत्री नियुक्त

Admin Sun, May 26, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी । नवीनतम जिले एमसीबी में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार पाण्डेय की मुख्य अतिथ्य में जिला इकाई का गठन संपन्न हुआ। मनेन्द्रगढ़ के जायसवाल कापलेक्स मे एक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में काफी संख्या में मजदूर साथी एकत्र हुए, छत्तीसगढ़ निर्माण मजदूर महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय विश्वकर्मा की अध्यक्षता तथा जिले के प्रभारी राजेश राजवाड़े के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सम्पन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अपने उद्बोधन में भारतीय मजदूर संघ की गतिविधियों और विशेषताओं के बारे में बताया और सर्व सम्मति से मनेन्द्रगढ़ के  प्रवीण निशी को जिला अध्यक्ष तथा अजय विश्वकर्मा को जिलामंत्री भारतीय मजदूर संघ नियुक्त किया गया। साथ ही पूर्ण कार्यकारिणी का गठन 16 जून 2024 की बैठक मे संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में दुर्ग जिले के जिला मंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी, विष्णु कोरी, प्रदीप गुप्ता,संजीत सिंह रामानंद शाह,नारायण दास यादव, सुनील श्रीवास्तव पार्वती सिंह,चंपा बाई रामटेकर,शंकर प्रसाद, दीपक सोनी, शशि कला, सुनीता देवांगन,रमेश पटेल, रितु सिंह,रिंकू यादव,दीपक पांडे, पांडे ईश्वर यादव,हरिओम यादव,रामकुमार केवट,संजय प्रताप, संजय सिंह, आकाश कुमार, कृष्ण कुमार, कमला प्रसाद,पूजा पटेल, छोटेलाल के अलावा काफी संख्या में निर्माण श्रमिक साथी उपस्थित हुए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें