Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्यामबिहारी जायसवाल ने  कार्यकर्ताओं के बीच पहुँचकर उत्साह,जोश के साथ कार्य करने का अव्वाहन किया

Admin Sun, Oct 15, 2023

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी मनेन्द्रगढ़ विधान सभा मे मनेन्द्रगढ़ मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 03 तथा बूथ क्रमांक 06 मे बैठक सम्पन्न हुई, बैठक मे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार (पूर्व विधायक) श्यामबिहारी जायसवाल उपस्थित थे तथा कार्यकर्ताओ को उक्त बैठक मे भारत के यशश्वी प्रधान मंत्री माननीय नरेंद्र मोदी  के द्वारा किये गये कार्यो को जन -जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया साथ ही पूर्व मे भाजपा के सरकार के द्वारा नित नए विकास के कार्यो को याद दिलाया गया तथा वर्तमान की प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के नित नए नए कार्यो को भी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ को अवगत कराया गया तथा कांग्रेस की भरष्ट और निक्कमी सरकार के द्वारा प्रदेश के युवा बेरोजगारों को ठगने का काम किया गया है तथा कांग्रेस के सरकार के द्वारा घोषणा पत्र मे बेरोजगारों को 2500 रुपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने का वादा की थी लेकिन बेरोजगारों के साथ प्रदेश की सरकार के द्वारा छलावा किया गया जो अपने वादों से मुकर कर चुनावी माह मे 2500 हजार दे रही कि वो भी अपने कुछ खास चिन्हांकित लोगो को इस तरह से प्रदेश सरकार के द्वारा किये गये वादों के अनुसार बेरोजगार भाइयो को 2500×12= 30,000 रुपए एक वर्ष का तथा 30,000×5 वर्ष = 1,50,000 प्रत्येक बेरोजगार भाइयो को मिलने से वंचित कर दिया है। तथा जंहा प्रदेश की सरकार ने सदन के भीतर हांथ मे गंगाजल लेकर प्रदेश मे शराब बंदी की घोषणा की वंही भूपेश सरकार के द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी मे घर -घर होम डिलवरी के माध्यम से शराब पहुंचाने का ब्यवसाय किया गया इसी तरह ऐसे कई लोक लुभावन वादे तो किया गया लेकिन आज तक पुरा नही कर पाई है जिसे जनता भांति भांति जानती है तथा आगामी विधान सभा चुनाव मे ऐसे निककमी और भष्ट सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प ले। उक्त बैठक मे भाजपा के उम्मीदवार व पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, मंडल अध्यक्ष आलोक जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा,अनुपमा निशी,अलका गांधी बूथ अध्यक्ष मथु केवट, धनंजय नामदेव, सरदार इक़बाल सिंग,सरदार गुरजीत सिंह, महेंद्र सिंह, विवे अग्रवाल श्रीमती मीनूसिंग, रामधुन जायसवाल, सतीश बढ़ेरा, जीपी बुनकर, सहित बूथ के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें