Advertisment

17th October 2026

BREAKING NEWS

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

: भारतीय जनता पार्टी एमसीबी जिला संगठन चुनाव का कार्यशाला सम्पन्न

Admin Mon, Nov 4, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। भाजपा जिला एमसीबी का अग्रसेन भवन मे संगठन चुनाव पर कार्यशाला आयोजित हुई, सर्व प्रथम भारत माता एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल के तैल चित्रो पर दीप जलाकर चुनाव कार्यशाला की शुरुआत की है जिसमें मुख्य रूप से सरगुजा लोकसभा पूर्व सांसद व जिला चुनाव अधिकारी कमल भान सिंह , छत्तीसगढ़ प्रदेश की सह चुनाव अधिकारी श्रीमती चम्पा देवी पावले, भरतपुर - सोनहत के बिधायक श्रीमती रेणुका सिंग,भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी, जिला सह चुनाव अधिकारी जनार्दन साहू, अशोक सिंह, श्रीमती रीता आईच, श्रीमती कमला गद्ददेवा, जमुना पाण्डेय, दृघपाल सहित अन्य लोग मंच पर उपस्थित रहे उक्त कार्यशाला मे ,जिला चुनाव अधिकारी टोली ,जिला पदाधिकारी,जिला मोर्चा अध्यक्ष ,प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सांसद -विधायक,जिला पंचायत जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष नगरनिगम, नगरपालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष- उपाध्यक्ष,मण्डल अध्यक्ष ,महामंत्री, मण्डल प्रभारी,मण्डल सक्रिय सदस्यता टोली,मण्डल संगठन पर्व सहयोगी उपस्थित थे तथा सभी मंडलो के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री को कार्यशाला में जिले में सदस्यता अभियान के विषयों पर चर्चा कर ज्यादा से ज्यादा प्राथमिक सदस्य बनाये जाने पर जोर दिया गया साथ ही दी गई लक्ष्य अनुसार सक्रिय सदस्य बनाये जाने प्रत्येक मंडल के अध्यक्ष सहित पदाधिकारीयो से अपील की है कि जिला चुनाव अधिकारी कमल भान सिंह ने पार्टी चुनाव के विषयों पर सारगर्भित बाते की साथ ही स जिले के सभी मंडलो में चुनाव अधिकारी एवं सह चुनाव अधिकारी के नामो की घोषणा की सर्व प्रथम सभी बूथो के अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा पश्चात मंडलो के अध्यक्ष चुने जावेंगे इस हेतु जिम्मेदारी भी बाटी गई है फिर जिला का चुनाव होगा जिसमें भाजपा एमसीबी के जिला अध्यक्ष चुने जाएंगे । कार्यशाला मे ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाये जाने अपनी बात कही जिलाध्यक्ष अनिल केसरवानी ने कहा कि संगठन चुनाव प्रत्येक कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित करता है आज यदि कोई बूथ अध्यक्ष है वह बदल जायेगा मंडल अध्यक्ष चुनकर आएगा ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें