Advertisment

19th August 2026

BREAKING NEWS

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

: भरतपुर का होगा भरपूर विकास और सोनहत होगा समृद्धशाली वाक्य को हम साकार करेंगे...रेणुका सिंह

Admin Thu, Mar 14, 2024

भरतपुर का होगा भरपूर विकास और सोनहत होगा समृद्धशाली वाक्य को हम साकार करेंगे...रेणुका सिंह मनेन्द्रगढ़/एमसीबी/14 मार्च 2024/ पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक रेणुका सिंह की पहल पर मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्रधिकरण मद के तहत विधानसभा क्षेत्र भरतपुर-सोनहत के विकासखण्ड सोनहत में 6 विकास कार्यों के लिए 70 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह के प्रयास पर मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्रधिकरण के तहत विकासखण्ड सोनहत के ग्राम पंचायत घुघरा के नहरपारा मार्ग में पुलिया निर्माण एवं हर्रापारा मार्ग में पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत सुन्दरपुर के हाई स्कूल मार्ग से पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत कुशहा के केवराबहरा स्कूल से रामसाय घर मार्ग में पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत मधौरा में पुलिया निर्माण कार्य के लिए 10-10 लाख तथा ग्राम पंचायत कैलाशपुर के ग्राम ओरगई, कोरबंधा से शंकर मंदिर पहुंच मार्ग में पुलिया निमार्ण कार्य के लिए 20 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उक्त निर्माण कार्य के लिए संबंधित ग्राम पंचायत को निर्माण एजेंसी बनाया गया है। निर्माण कार्यों की स्वीकृति पर विधायक रेणुका सिंह ने क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि, प्रदेश में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। अंतिम पंक्ति तक विकास पहुंचना हमारा दायित्व है। विकसित भारत की परिकल्पना के साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना हम साकार कर रहे है। विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि, बनाये है हम, संवार रहे है हम की तर्ज पर भरतपुर सोनहत विधानसभा का विकास कर रहे है। उन्होंने कहा कि, भरतपुर का होगा भरपूर विकास और सोनहत होगा समृद्धशाली वाक्य को हम साकार करेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें