Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

लगभग 1393.71 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा : फिजियोथेरेपी कॉलेज निर्माण हेतु भूमि पूजन, श्यामबिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारंभ

Praveen Nishee Fri, Apr 3, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के आमाखेरवा ग्राउंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए फिजियोथेरेपी कॉलेज निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

यह फिजियोथेरेपी कॉलेज परसगढ़ी क्षेत्र में लगभग 1393.71 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा। इस संस्थान के निर्माण से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी, वहीं स्थानीय युवाओं को फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा। अब तक विद्यार्थियों को इस प्रकार की पढ़ाई के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब क्षेत्रीय स्तर पर ही बेहतर शिक्षा और प्रशिक्षण उपलब्ध हो सकेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लगातार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस कॉलेज में आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण और उपचार की व्यवस्था की जाएगी, जिससे मरीजों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष नई लेदरी वीरेंद्र सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि कॉलेज के निर्माण से मनेंद्रगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा मिलेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें