Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

श्याम बिहारी जायसवाल के कर-कमलों द्वारा संपन्न होगा : फिजियोथेरेपी कॉलेज निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम 03 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को सायं 4:00 बजे

Praveen Nishee Thu, Apr 2, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अविनाश खरे ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अंतर्गत फिजियोथेरेपी कॉलेज, मनेंद्रगढ़ के निर्माण कार्य (लागत 1393.71 लाख रुपए) के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम श्याम बिहारी जायसवाल (विधायक, मनेंद्रगढ़-02 एवं कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) के कर-कमलों द्वारा संपन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती ज्योत्सना महंत (सांसद, कोरबा लोकसभा) करेंगी।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि

अति विशिष्ट अतिथि:

श्रीमती रेणुका सिंह (विधायक, भरतपुर–सोनहत)

विशिष्ट अतिथि:

श्रीमती यशवंती सिंह (अध्यक्ष, जिला पंचायत एमसीबी)

श्रीमती जानकी बाई (अध्यक्ष, जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़)

बुद्धु सिंह (सरपंच, परसगड़ी क्षेत्र)

कार्यक्रम का विवरण

तिथि: 03 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)

समय: सायं 4:00 बजे

स्थान: आमाखेरवा ग्राउंड, मनेंद्रगढ़

(जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर)

यह परियोजना क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे भविष्य में स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा एवं रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें