Advertisment

9th August 2026

BREAKING NEWS

मनेंद्रगढ़ से अनूपपुर तक साइकिलिंग कर दिया फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ पर होगा केंद्रित संवाद; मीडिया की भूमिका पर भी होगी चर्चा

ज्वाइंट बाईपार्टाइट कमिटी के तत्काल गठन की मांग, कोयला मजदूर पंचायत ने किया आंदोलन का आह्वान

सवाल ये है हवा आई किसके इशारे पर.... चराग़ किस के बुझे ये सवाल थोड़े ही है....

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में लक्ष्य हासिल करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला जिला बना

डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन में एमसीबी को मिली एक और बड़ी उपलब्धि : जिला एमसीबी को बड़ी उपलब्धि, आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरबसपुर को मिला NQAS प्रमाणन

Praveen Nishee Sun, May 31, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों एवं मार्गदर्शन में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं लगातार सुदृढ़ हो रही हैं। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के निर्देशन में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरबसपुर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणन प्राप्त हुआ है।

यह प्रमाणन स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध उच्च गुणवत्ता की सेवाओं, स्वच्छता, मरीजों की सुरक्षा, बेहतर उपचार व्यवस्था एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन का प्रमाण है। NQAS प्रमाणन मिलने से क्षेत्र के नागरिकों को अधिक भरोसेमंद, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

इस उपलब्धि में जिला NQAS टीम, ब्लॉक NQAS टीम तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरबसपुर के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सभी के सामूहिक प्रयासों से यह सफलता हासिल हुई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने बताया कि यह वर्तमान सत्र में जिले को प्राप्त दूसरा NQAS प्रमाणन है। उन्होंने कहा कि जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं को चरणबद्ध तरीके से NQAS प्रमाणन दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह उपलब्धि अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को और अधिक मजबूत करेगी।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरबसपुर भविष्य में भी राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें