Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

भाजपा संयुक्त मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक : मिशन जनसंवाद पर बड़ा मंथन, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार

Praveen Nishee Mon, Feb 16, 2026

रायपुर। (रोशनलाल अवस्थी की कलम से)आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय परिसर में आयोजित संयुक्त मोर्चा बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्ययोजना और व्यापक जनसंवाद अभियान को लेकर विस्तृत रणनीतिक चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार किया।

बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, वरिष्ठ नेता नवीन मार्कंडेय, अखिलेश सोनी तथा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने सरकार की प्राथमिकताओं, सुशासन और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने पर बल दिया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री जामवाल ने कार्यकर्ताओं को जनसंवाद के माध्यम से आम जनता के बीच केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से रखने का मार्गदर्शन दिया। किसान मोर्चा सहित सभी मोर्चों को जमीनी स्तर पर किसानों, युवाओं और महिला वर्ग के बीच संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

बैठक के उपरांत भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र ठाकुर (देवभोग) ने कहा कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व से प्राप्त मार्गदर्शन आगामी अभियानों को नई दिशा देगा और पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

बैठक का समापन राष्ट्रहित और संगठन सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें