Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा : रायपुर–दुर्ग में ACB की बड़ी छापेमारी, झारखंड शराब घोटाले की जांच तेज

Praveen Nishee Sat, Jan 17, 2026

रायपुर। झारखंड शराब घोटाले की जांच के तहत झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने छत्तीसगढ़ के रायपुर और दुर्ग जिलों में एक साथ बड़ी छापेमारी की है। अचानक हुई इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, ACB की टीम ने रायपुर के अशोका रत्न क्षेत्र में शराब कारोबारी सौरभ केड़िया के ठिकानों पर दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े साक्ष्यों की जांच की। वहीं, दुर्ग जिले में भी कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली गई।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई झारखंड शराब घोटाले से जुड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क और करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन की कड़ियों को जोड़ने के उद्देश्य से की जा रही है। इससे पहले ACB/EOW ने केडिया डिस्टिलरी के मालिक नवीन केडिया को गोवा से गिरफ्तार किया था, जिसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची ले जाया गया।

जांच एजेंसी के अनुसार, झारखंड में देशी शराब की आपूर्ति नवीन केडिया के माध्यम से की जाती थी, जिससे राज्य सरकार को करीब 136 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का आरोप है। साथ ही, विनय चौबे और अरुणपति त्रिपाठी को प्रति कार्टन 300 से 600 रुपये तक कमीशन मिलने की बात भी जांच में सामने आई है।

उल्लेखनीय है कि पूछताछ से पहले नवीन केडिया द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका ACB कोर्ट ने खारिज कर दी थी, जिसके बाद वह फरार हो गया था। बाद में उसे गोवा से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें