Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से गूंजा किसान हितों का स्वर : भाजपा किसान मोर्चा की बड़ी रणनीतिक बैठक, जिलाध्यक्ष हलमन सिंह ध्रुवा ने मजबूती से रखी किसानों की आवाज

Praveen Nishee Fri, Jan 23, 2026

रायपुर।(रोशनलाल अवस्थी) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में भाजपा किसान मोर्चा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष आलोकचंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में रायपुर संभाग के पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं महामंत्रियों की एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में 25 जनवरी को प्रस्तावित ‘मन की बात’ कार्यक्रम तथा जी राम जी कार्यशाला को लेकर विस्तृत कार्ययोजना पर गहन मंथन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष आलोकचंद्र ठाकुर ने संगठनात्मक मजबूती, कार्यक्रमों की प्रभावी क्रियान्वयन रणनीति तथा किसानों से सीधे संवाद को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

इस अहम बैठक के दौरान भाजपा किसान मोर्चा गरियाबंद के जिला अध्यक्ष हलमन सिंह ध्रुवा ने प्रदेश अध्यक्ष से गरिमामयी मुलाकात करते हुए क्षेत्रीय किसानों की जमीनी समस्याओं—जैसे कृषि लागत, सिंचाई, बीज-खाद, समर्थन मूल्य एवं योजनाओं के लाभ से जुड़ी व्यवहारिक चुनौतियों—को तथ्यात्मक एवं प्रभावी ढंग से अवगत कराया।

किसान हितों को मजबूती से उठाने वाले जिलाध्यक्ष हलमन सिंह ध्रुवा की सक्रियता, स्पष्टता और प्रतिबद्धता को संगठनात्मक स्तर पर सराहना मिली। उनकी पहल को किसानों और संगठन के बीच सेतु के रूप में देखा जा रहा है, जिससे किसान मोर्चा की भूमिका और अधिक प्रभावशाली होती दिखाई दे रही है।

बैठक में यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि भाजपा किसान मोर्चा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान-हितैषी विजन को धरातल पर उतारने हेतु पूरी ताकत से कार्य करेगा और किसानों की हर समस्या को संगठन एवं सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें