Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ BJP में : बड़ा उलटफेर तय! संगठन और मंत्रीमंडल दोनों में होगा बदलाव, 2028 की तैयारी शुरू?

Praveen Nishee Sat, Aug 2, 2025

रायपुर।(Team GDNews) छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा भूचाल आने वाला है। भारतीय जनता पार्टी के संगठन और राज्य सरकार—दोनों में बड़े पैमाने पर फेरबदल की तैयारी है। यह संकेत खुद प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने दिए हैं। उनका कहना है कि “अगले 20 दिनों में सब कुछ बदल जाएगा…”। सूत्रों के मुताबिक, यह बदलाव केवल चेहरों का नहीं, बल्कि विधानसभा चुनाव 2028 की रणनीतिक बुनियाद है।

क्या बदलने वाला है BJP में?

सूत्रों और अंदरूनी चर्चाओं के अनुसार, निम्नलिखित बड़े बदलाव तय माने जा रहे हैं:

मंत्रीमंडल में दो नए चेहरे:

राज्य सरकार में जल्द दो नए मंत्रियों की एंट्री होगी। यह कदम सरकार के प्रदर्शन को संतुलित करने और क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

30 से अधिक संगठनात्मक रिक्त पद होंगे भरे:

BJP के संगठन में 30 से ज्यादा मोर्चों और प्रकोष्ठों के पद खाली हैं, जिनकी जल्द नियुक्ति होने जा रही है। यह संगठन को आधार से लेकर शीर्ष तक सक्रिय बनाने की कोशिश है।

सूत्रों का कहना है कि पार्टी अब कोटा सिस्टम (जातीय/क्षेत्रीय आरक्षण) के बजाय काम के आधार पर पदों का बंटवारा करेगी। यानी ‘परफॉर्मेंस इज़ प्रायोरिटी’।

दिल्ली से हरी झंडी: मोदी-शाह-साई की मुलाकात का असर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साई की हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से हुई बैठकों को इस बदलाव का ट्रिगर माना जा रहा है। समझा जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने साफ तौर पर संकेत दे दिए हैं कि संगठन में निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 2028 की चुनावी तैयारी अभी से शुरू करनी होगी। बूथ से लेकर ब्लॉक स्तर तक नई ऊर्जा की जरूरत है।

क्या यह 2028 के लिए BJP का मास्टरस्ट्रोक है?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बदलाव केवल चालू सरकार के सुचारू संचालन के लिए नहीं, बल्कि लंबी रेस की रणनीति है। बीजेपी छत्तीसगढ़ में लगातार संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करके, विपक्षी दल कांग्रेस को 2028 में पूरी तरह बैकफुट पर लाना चाहती है।

नज़र रखें – आने वाले 20 दिन बहुत अहम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के बयान के बाद से ही राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हर किसी की नजर अब इस बात पर है कि कौन बनेगा नया मंत्री? संगठन में किन नए चेहरों को मिलेगी जिम्मेदारी?महिला मोर्चा का नया चेहरा कौन होगा? और क्या इस बार BJP वाकई “कर्म आधारित राजनीति” की मिसाल पेश करेगी?

बदलाव की आहट है… जल्द भूचाल आएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें